.

पटवारी सस्पेंड : धान खरीदी केन्द्रों में मिली गड़बड़ी, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित, आदेश जारी | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

जांजगीर-चांपा | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | CG News: जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने पामगढ़ तहसील के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पामगढ़, मेहंदी, मेऊ, लोहर्सी एवं खरौद तथा जांजगीर तहसील के अंतर्गत खोखरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें यहां कई गड़बड़ी मिली। 

 

राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। धान उर्पाजन केन्द्रों में लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जा रही हैं।

 

अधिकारियों ने निरीक्षण में अव्यवस्था तथा गड़बड़ी पाए जाने पर खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाने तथा केन्द्र में अनुपस्थित पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

 

गौरतलब है कि जिला कलेक्टर द्वारा धान खरीदी पूर्णतः पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने खरौद, लोहर्सी सहित अन्य केन्द्रों को आकस्मिक निरीक्षण किया।

 

इस दौरान खरौद, लोहर्सी मे अव्यवस्था पाया गया। उनके द्वारा किसानों से क्रय किये गये धान के बोरो का भौतिक सत्यापन करने पर 1 से 3 किलोग्राम ज्यादा धान की खरीदी किया जाना पाया गया।

 

पूर्व दिनों में खरीदी किये गये धान बोरो का सत्यापन-तौल कराये जाने पर 1-3 किलोग्राम कम पाए जाने के कारण अपर कलेक्टर वैद्य ने खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके साथ ही 3 धान खरीदी केंद्र मे 16000 से 17000 क्विंटल धान खरीदी हो गई है। उन्होंने खरीदे गए धान का जल्द से जल्द उठाव कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp के नए फीचर को बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज, जानिए क्या खास | Whatsapp New Feature
READ

 

साथ शेष खरीदी केंद्रो मे धान को ढकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। खरौद पटवारी को धान खरीदी केंद्र में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया था, किंतु वह धान खरीदी केंद्र में अनुपस्थित पाया गया। अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ को संबंधित पटवारी पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

Political crisis in Himachal: हिमाचल में हो गया बड़ा खेला ? कांग्रेस के 18 MLA गायब, जानिए किस बड़े नेता के साथ रफूचक्कर हुए माननीय | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

Related Articles

Back to top button