.

राहुल गांधी मिट्टी के दीये बना, कालागुड़ी, सीताफल परियोजना, रागी प्रोसेसिंग यूनिट व आत्मानंद स्कूल की ली जानकारी l ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर l (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) l सांसद श्री राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विकास प्रदर्शनी के स्टॉल में मिट्टी के दीये भी बनाए। जिसे देखने के लिए उपस्थित लोगों का हुजम उमड़ पड़ा। अपने सधे हुए हाथों से राहुल गांध व भूपेश बघेल ने मिट्टी को आकार दिया। जिसकी कलाकृति देखते ही बन रही थी। वहीं उन्होंने कालागुड़ी, सीताफल परियोजना, रागी प्रोसेसिंग यूनिट व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के बारे में विशेष रूप से जानकारी ली।

 

सासंद श्री राहुल गांधी ने विकास प्रदर्शनी स्थल में कलागुड़ी का अवलोकन किया। उन्होंने ढोकरा (बेल मेटल), रॉट आयरन, तुम्बा, शिशल, काष्ट, बांस आदि प्राचीन कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बस्तर जिले में विकसित कलागुड़ी को बस्तर आर्ट के विकास के लिए उल्लेखनीय बताया।

 

500 से भी अधिक कारीगरों के परिवार हो रहे लाभांवित

सांसद श्री गांधी के पूछने पर बताया गया कि कलागुड़ी से अब तक इससे 500 से भी अधिक कारीगरों के परिवार लाभांवित हो रहे हैं। इन परिवारों को लगभग 2 लाख रुपए से अधिक आय हो रही है।

 

बीजापुर जिले में बांस शिल्पकला एवं फर्नीचर निर्माण में लगी महिलाएं अब बांस उत्पाद निर्मित कर उन्हें अन्य प्रदेशों के बाजारों में क्रय उपलब्ध कर रही हैं। दैनिक आजिविका के साथ अतिरिक्त मासिक आमदनी 2500 से 3000 रुपए आय अर्जित कर रही हैं।

 

कांकेर वैली सीताफल परियोजना

सांसद श्री राहुल गांधी ने विकास प्रदर्शनी में कांकेर वैली सीताफल परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने कांकेर जिले में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने की तकनीक की जानकारी ली। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि सीताफल को अच्छी आमदनी का जरिया बनाना प्रशंसनीय कार्य है। विकास प्रदर्शनी के स्टाल में श्री सतीश मिश्रा ने बताया कि जिले में इससे 5000 परिवारों को इससे रोजगार मिल रहा है। इन परिवारों को 62 लाख रुपये की आमदनी हुई है।

 

छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन को सराहा

सांसद श्री राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी के स्टालों के अवलोकन के दौरान कोदो, कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री गांधी को बताया कि छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादक किसानों से कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है।

 

साथ ही कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत देने का प्रावधान किया गया है। खरीदी जाने वाली मिलेट का उपयोग कुपोषण दूर करने के लिए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आंगनबाड़ी के पोषण आहार कार्यक्रम में किया जाएगा।

 

उन्होंने यह भी बताया कि मिलेट्स का उत्पादन करने वाले गांवों में छोटी प्रसंस्करण इकाईयां और पैकेजिंग इकाईयां स्थापित की जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा मिलेट उत्पादन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ अच्छे बीज भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद और प्रदेश के मिलेट उत्पादक 14 जिलों के मध्य एमओयू किया गया है। सासंद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की सराहना की।

 

आत्मानंद स्कूल योजना के बारे में विशेष रूप से ली जानकारी

सांसद श्री राहुल गांधी ने प्रदर्शनी स्थल में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के बारे में विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने इस योजना की पाठ्यक्रमों के संबंध में स्कूली बच्चों से चर्चा भी की।

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट   


Back to top button