.

राज्योत्सव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगाड़ा बजाकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का किया शुभारंभ | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | [धर्मेंद्र गायकवाड़] | छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ करने राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। इस दौरान साइंस कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व दर्शक मौजूद हैं। इस दौरान राज्य गीत ,अरपा पैरी के धार से राज्योत्सव 2022 का भव्य शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

 

ये भी पढ़ें:

मारो सोसाइटी में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों रहे मौजूद | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button