.

सरगुजा दौरा बीच में छोड़कर मुख्यमंत्री भूपेश दिल्ली रवाना, हेलीकॉप्टर टेकऑफ होते ही सूरजपुर CEO को हटाने का आदेश saraguja daura beech mein chhodakar mukhyamantree bhoopesh dillee ravaana, heleekoptar tekoph hote hee soorajapur chaio ko hataane ka aadesh

अंबिकापुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मई 2022 को प्रस्तावित सरगुजा दौरा बीच में स्थगित कर दिल्ली रवाना हो गए। वे कांग्रेस के वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोमवार को सरगुजा के लुंड्रा क्षेत्र में दौरा एवं अंबिकापुर में बैठक का कार्यक्रम था। सूरजपुर में सुबह समीक्षा बैठक लेने के बाद सीएम रायपुर रवाना हो गए। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर टेकऑफ होते ही सूरजपुर जिला पंचायत के CEO को हटाने का आदेश जारी हो गया है।

 

बता दें कि प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा 4 मई से सरगुजा संभाग से शुरू हुआ है। रविवार को सीएम ने सूरजपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सूरजपुर में रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह उन्होंने सूरजपुर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और रायपुर के लिए रवाना हो गए। आज अंबिकापुर में समीक्षा बैठक लेने के साथ ही लुंड्रा क्षेत्र में दौरा कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री रायपुर से फ्लाइट द्वारा दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वे दिल्ली पहुंच शाम को कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी द्वारा बुलाए गए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में 13 से 15 मई तक उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर एवं वर्ष 2023 में होने वाले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कर्नाटक के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होनी है। यह बैठक छत्तीसगढ़ के हिसाब से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

मंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुंचेंगे दिल्ली

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामानांतर अपना दौरा कार्यक्रम शुरू करने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिल्ली पहुंचेंगे। वे कृषि एवं किसानों के मुद्दे पर बनी कमेटी के सदस्य हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव व पीसीसी चीफ के दिल्ली दौरा को लेकर प्रदेश की सियासत फिर गरमा गई है।

 

सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को हटाया

 

सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार सुबह सूरजपुर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान न्याय योजना में कहीं शिकायत नहीं मिली है, लेकिन राजस्व अमले को जमीनी स्तर पर कार्य में सुधार की जरूरत है। गोठान योजना एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर सीएम खुश नहीं दिखे। जिला पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नाराज दिखे।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलीकाप्टर के टेकऑफ होते ही सूरजपुर सीईओ राहुल देव को हटाने का आदेश मंत्रालय से जारी हो गया। राहुल देव को जांजगीर-चांपा का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं जांजगीर-चांपा की अपर कलेक्टर सुश्री लीना कोसम को सूरजपुर जिला पंचायत का नया सीईओ बनाया गया है। राहुल देव की पत्नी भावना गुप्ता वर्तमान में सरगुजा की एसपी हैं।


 

Ambikapur | [Chhattisgarh Bulletin] | State Chief Minister Bhupesh Baghel left for Delhi on 9th May 2022 after postponing the proposed Surguja tour. He will attend the Congress Working Committee meeting. On Monday, Chief Minister Bhupesh Baghel visited Lundra area of ​​Surguja and had a meeting in Ambikapur. After taking a review meeting in Surajpur in the morning, the CM left for Raipur. Here, after the helicopter takeoff of Chief Minister Bhupesh Baghel, an order has been issued to remove the CEO of Surajpur District Panchayat.

 

Let us inform that the visit of Chief Minister Bhupesh Baghel has started from May 4 from Surguja division to see the ground reality of the schemes of the government in 90 assembly constituencies of the state. On Sunday, CM visited the assembly constituency of Surajpur district and took rest at Surajpur. On Monday morning, he took a review meeting of the officers in Surajpur and left for Raipur. Today, along with taking a review meeting in Ambikapur, there was a tour program in Lundra area, which has been postponed.

 

The Chief Minister is leaving for Delhi by flight from Raipur. He will attend the Congress Working Committee meeting called by Congress Supremo Sonia Gandhi in the evening after reaching Delhi. Discussions are to be held in the meeting regarding the Chintan Shivir organized in Udaipur from May 13 to 15 and the assembly elections of Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Rajasthan and Karnataka to be held in the year 2023. This meeting is considered important from the point of view of Chhattisgarh.

Minister TS Singhdev will also reach Delhi

Health Minister TS Singhdev, who started his tour program parallel to Chief Minister Bhupesh Baghel, will also reach Delhi after postponing his program. He is a member of the committee formed on the issue of agriculture and farmers. State President Mohan Markam will also attend the Congress Working Committee meeting. The politics of the state has again heated up regarding the visit of CM Bhupesh Baghel, Minister TS Singhdev and PCC Chief to Delhi.

Surajpur District Panchayat CEO removed

CM Bhupesh Baghel took a review meeting of officials in Surajpur on Monday morning. The Chief Minister said that no complaint has been received in the Kisan Nyay Yojana, but the revenue staff needs to improve the work at the ground level. The CM was not happy with the implementation of Gothan Yojana and other schemes. Chief Minister Bhupesh Baghel was angry about the complaint of corruption in the district panchayat.

As soon as Chief Minister Bhupesh Baghel’s helicopter took off, the order to remove Surajpur CEO Rahul Dev was issued from the ministry. Rahul Dev has been made Additional Collector of Janjgir-Champa. On the other hand, Additional Collector of Janjgir-Champa, Ms. Leena Kosam has been made the new CEO of Surajpur Zilla Panchayat. Rahul Dev’s wife Bhavna Gupta is currently the SP of Surguja.

 

 

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट

 

 


Back to top button