.

पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर एससी-एसटी अधिकारी-कर्मचारी 4 फरवरी को करेंगे प्रदेश स्तरीय आंदोलन l ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर l (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) l आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा और सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समेत विभिन्न आरक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर 4 फरवरी को प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन के साथ पैदल मार्च, जल सत्याग्रह के साथ राहुल गांधी और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

 

आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा और सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले गुरु घासीदास संस्कृति भवन, राजेंद्र नगर में एससी-एसटी अधिकारियों-कर्मचारियों की 30 जनवरी को हुई। बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही 3 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से मुलाकात करके पदोन्नति में आरक्षण को समस्या से अवगत कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

 

बैठक में आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सुरेश दिवाकर, pcss संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष मोहन बंजारे, शिव सारथी, प्रेम सारथी,  राधेश्याम टंडन, डॉक्टर सोनी, जितेंद्र कुमार पाटले, डॉ डीके घृतलहरे, अशोक कुमार पाटिल, सुभाष परते, विजय सुरेंद्र मेश्राम भीम आर्मी, मनीष रात्रे प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवीण महेश्वरी, लक्ष्मण केंद्रीय, शंभू सतनामी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

यह जानकारी आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय कुर्रे ने दी।


Back to top button