.

बिलासपुर और रायपुर में हॉकी, तीरंदाजी व एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश हेतु चयन स्पर्धा : पंजीयन 13 फरवरी तक, देखें मोबाइल नंबर | newsforum

बिलासपुर | खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनार्तगत् खेलो इंडिया सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी, जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें भी हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकओं को प्रवेश मिलेगा उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेईंग कीट, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी।

 

इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री रजनी भगत ने आज यहां बताया कि जिले के ऐसे खिलाड़ी बालक बालिकाएं जिनकी आयु 17 वर्ष तक है जो बिलासपुर या रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक है. वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाइल नं., खेल का नाम अपने अभिभावक का सहमति पत्र व अन्य जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर विकासखण्ड लोरमी में श्री सुबोध सिंह मोबाइल नं. 9669699490, विकासखण्ड पथरिया में अशोक यादव मोबाइल नं. 8319812578 तथा विकासखण्ड मुंगेली हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कक्ष क्रमाक 241, कलेक्ट्रेट मुंगेली में प्रस्तुत कर 13 फरवरी तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।

 

उन्होने बताया कि रायपुर एवं बिलासपुर की अकादमी में प्रवेश हेतु 09 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक बालिकाएं जो हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी में रूचि रखते है तथा बिलासपुर या रायपुर में नियमित रूप से रहकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल माह फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।  जिसकी जानकारी पृथक से दी जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक बालिकाओं को राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में सम्मिलित कराया जाएगा। जिसमें से भाग लेने वाले खिलाड़ियो की अधिकतम संख्या हॉकी में 10 बालक 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक 12 बालिका एवं तीरंदाजी में 6 बालक 6 बालिका होंगी।

 

राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक बालिकाओं को पात्रता संबंधी एवं अन्य आर्हताओं को पूर्ण करने की स्थिति में अकादमी में प्रवेश दिया जायगा तथा उनके लिए निःशुल्क खेल प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग मुंगेली में मोबाइल नं. 9685512360 से संपर्क किया जा सकता है।

 

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट           


Back to top button