.

भीम आर्मी की प्रदेश स्तरीय बैठक आज रायपुर में l Onlinebulletin

रायपुर l Onlinebulletin l भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रायपुर आगमन की तैयारी को लेकर आर्मी के कार्यकर्ताओं ने वृहद स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। भीम आर्मी छग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने प्रेसवार्ता कर बताया कि भीम आर्मी का प्रदेश स्तरीय बैठक 26 अक्टूबर 2021 को राजधानी रायपुर में आयोजित है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह का छत्तीसगढ़ राज्य में दूसरी बार आगमन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को एवं संभाग अध्यक्ष को एवं प्रदेश कार्यकारिणीयों के साथ में राजधानी रायपुर में बैठक लेंगे। और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन के लिए तैयारी के लिए सभी संभाग व जिला अध्यक्षों को तैयारी करने के लिए जिम्मेदारी देंगे। आज राजधानी रायपुर में भीम आर्मी की प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है।

आम जनों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ निष्पक्ष, नि:स्वार्थ होकर लड़ाई लड़ने के नाम से भीम आर्मी को जाना जाता है। साथ ही भारतीय संविधान की रक्षा के लिए भीम आर्मी भारत एकता मिशन को बनाया गया है।


Back to top button