.

भीम आर्मी छग के प्रदेश अध्यक्ष ने लिए संभाग व जिला अध्यक्षों की बैठक l Onlinebulletin

रायपुर l Onlinebulletin l भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारी को लेकर आर्मी का प्रदेश स्तरीय बैठक 26 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के होटल में रखा गया था। प्रदेश स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह का छत्तीसगढ़ में दूसरी बार आगमन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी के लिए राजकुमार जांगड़े ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को एवं संभाग अध्यक्ष को एवं प्रदेश कार्यकारिणीयों के साथ रायपुर में बैठक लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारी करने का सभी संभाग वह जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दूसरी बार आगमन की यात्रा को पूरे जोश से करना है। जो ऐतिहासिक होना चाहिए।

प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश सलाहकार संतोष बौद्ध, कार्यकरणी सदस्य दिनेश आजाद, प्रमोद कुमार वासनिक, अब्दुलरब सिद्दीकी सूरजपुर जिला प्रभारी, जांजगीर चाँपा जिला अध्यक्ष रामस्वरूप, कवर्धा जिला प्रभारी रूपेश लांझी, बेमेतरा जिला अध्यक्ष रामबृच, सूरजपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, रायपुर जिला अध्यक्ष दुजकुमार भास्कर, रायगढ़ जिला अध्यक्ष माखनदास, शेखर बागड़े लक्षमी कांत बनज, बिताम्बर बंजारे के साथ सभी कार्यकरणी सदस्य उपस्थित थे।


Back to top button