.

रेलवे कर्मियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने किया समर्थन | Newsforum

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे कर्मियों ने प्रमोशन व पदोन्नति में आरक्षण की कटौती के एवं अन्य मांगों के विरोध में 22 जुलाई 2021 से रेलवे के दो कर्मचारी वरिष्ठ सहायक लोको चालक योगेश पात्रे व वरिष्ठ सहायक लोको चालक मनीष डहरिया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जिसकी सूचना मिलते ही भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जांगड़े अपनी टीम के साथ 22 जुलाई को बिलासपुर पहुंचकर रेलवे के हड़ताली कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन को भीम आर्मी का समर्थन दिया।

भूख हड़ताल कर रहे रेलवे कर्मचारियों की संवैधानिक मांग निम्न प्रकार से है।

 

  • पदोन्नति में आरक्षण
  • सरकारी कोषागार का दुरुपयोग बंद करने।
  • रनिंग कर्मियों एवं सभी रेल विभाग में पदोन्नति में आरक्षण बहाल।
  • लोको पायलट को पदोन्नति में आरक्षण देते देते हुए शीघ्र प्रमोशन दिया जाए।
  • सभी रनिंग केडर में आरक्षित वर्ग की कमी दूर करें।
  • पदोन्नति एवं स्थानांतर में भ्रस्टाचार बंद करें।
  • विद्युत कर्षण विभाग में भ्रस्टाचार एवं अवैध गतिविधियां के खिलाफ कार्यवाही करें।
  • सभी आरक्षित रेल कर्मियों की शिकायत का निराकरण करते हुए जवाब दिया जाए।
  • अनुसूचित जाति, जनजाति के कर्मचारीयों के ऊपर अत्याचार एवं शोषण बंद होना चाहिए।

रेल कर्मचारियों के इन जायज मांगों का समर्थन करते हुए भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने सभी आंदोलनकारियों को कहा है कि आप लोगों की जायज मांग के लिए इस लड़ाई को जबतक लड़ोगे तबतक भीम आर्मी छत्तीसगढ़ पूरी मजबूती के साथ आप लोगों के साथ रहेगी।


Back to top button