.

विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर के किलेपाल पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े, उपस्थित विशाल जनसमूह को किया संबोधित | Newsforum

रायपुर | विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े बस्तर के किलेपाल पहुंचे। यहां समाज के लोगों ने आदिवासी परंपरा अनुसार भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े को चावल का तिलक लगा पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित आदिवासियों की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों को जल-जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए शिक्षित होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो इसे ग्रहण करेगा वह दहाड़ेगा। उनके वक्तव्य को सुनकर उपस्थित विशाल जनसमूह में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। लोग अपने महापुरूषों के नाम के गगनचुंबी नारे लगाने लगे।

विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर के किलेपाल पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े उपस्थित विशाल भीड़ को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध जो ग्रहण करेगा वो किसी से नहीं डरेगा और अपने अधिकारों की रक्षा डटकर करेगा। उन्होंने आदिवासियों को जल-जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए शिक्षित होने का अनिवार्य सूत्र देते हुए कहा कि भारत का संविधान सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ना और जानना जरूरी है। तभी हम अपने अधिकारों को जान पाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आप और हम सबको मिलकर बिरसा मुंडा और गुंडाधुर के आंदोलन और मिशन को जन-जन तक पंहुचाना है। हमें सिर्फ आदिवासी दिवस और महापुरुषों के जन्म-जयंती अवसरों पर ही इकट्ठा नहीं होना है। बल्कि अपने अधिकारों और अपने सम्मान की रक्षा के लिए भी पूरी मजबूती के साथ इसी तरह संगठित होकर लड़ाई लड़ना है। सम्मान की इस सामाजिक लड़ाई में भीम आर्मी आप लोगों के साथ है।


Back to top button