.

शिक्षक कलेश्वर साहू ने खुद के खर्चे से शाला में बनवाया Reading Corner, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | Teacher Kaleshwar Sahu built a Reading Corner in the school at his own expense, students will get benefit.

 

जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के सहायक शिक्षक कलेश्वर साहू ने स्वयं के व्यय से अपने शाला में Reading Corner बनवाया। जिसमें उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस Reading Corner का निर्माण कराया है। Reading Corner का शुभारंभ आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत नगर पंचायत बिल्हा द्वारा किया गया।

 

उन्होंने कलेश्वर साहू द्वारा सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने के प्रयास का तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिए तथा शाला के शिक्षा व्यवस्था, साफ- सफाई, मध्याह्न भोजन व्यवस्था आदि कार्यों का सराहना किए।

 

Reading Corner में बच्चों द्वारा समसमायिक घटनाओं से संबंधित जानकारी, समाचार पत्रों की कटिंग एवं उनके रचनात्मक एवं सृजनात्मक गतिविधियों से संबंधित शैक्षणिक सामग्रियों को चस्पा किया जाएगा।

 

Reading Corner होने से बच्चों में, प्रतिदिन प्रदेश व देश- दुनिया होने वाली घटनाओं पर ध्यान आकर्षित होगा जिससे उनके सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होगी तथा शाला में बनाई गई इस रीडींग कॉर्नर में बच्चों द्वारा संकलित की गई शैक्षणिक सामग्रियों को भी स्थान दिया जाएगा।

 

इससे बच्चों में शैक्षणिक सामग्रियों को संकलित करने की आदतों का भी विकास होगी। इस Reading Corner में बच्चों का एक कोना ऐसा भी होगा जहां पर बच्चें स्वअध्ययन भी कर सकेंगे।

 

इस अवसर पर केशव वर्मा शैक्षिक समन्वयक कन्या बिल्हा, साधराम मरकाम प्रधान पाठक, शुभ यादव राजस्व उपनिरीक्षक नगर पंचायत बिल्हा, शिक्षक पुनीराम साहू, शशिकांत कौशिक, श्वेता केसरी व पालकगण उपस्थित रहे।

 

ये खबर भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में 700 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, CG Job Bulletin- इन 3 जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं पास करें आवेदन… | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button