.

टीचर्स-डे पर उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक मुकुंद उपाध्याय हुए सम्मानित | Newsforum

कोरबा | शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह में जिले के माध्यमिक शाला अमापाली में पदस्थ मुकुंद केशव उपाध्याय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने को लेकर सम्मानित किया गया।

शिक्षक कला साहित्य अकादमी जिला इकाई कोरबा के तत्वाधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम कोरबा के महापौर राज किशोर, सभापति श्यामसुंदर सोनी, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय की उपस्थित थे।

 

सम्मान समारोह में कोरबा जिले के माध्यमिक शाला अमापाली में पदस्थ मुकुंद केशव उपाध्याय जो कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करते आ रहे हैं; उन्हें कार्य के लिए शिक्षक कला साहित्य अकादमी जिला इकाई की जिला अध्यक्ष गीता देवी हिंदर, महासचिव मधुलिका दुबे एवं प्रांतीय पदाधिकारी बोधिराम साहू  की उपस्थिति में महापौर राज किशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय द्वारा श्रीफल, शॉल ओढ़ाकर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा रोटरी क्लब कोरबा के जिलाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल की टीम द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान गीतांजलि भवन कोरबा में रखा गया था। उसमें भी मुकुन्द उपाध्याय को सम्मानित किया गया व उपहार भेंट किया गया।

 

शिक्षक मुकुन्द उपाध्याय के सम्मानित होने से राज्यपाल पुरुस्कृत राकेश टण्डन, सर्वेश सोनी, गौरव शर्मा, मधुलिका दुबे, अरविंद, घनस्याम श्रीवास, अजय श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।


Back to top button