.

बाल सुधार गृह से फरार नाबालिग का मिला शव, पानी में तैरती लाश से सनसनी; हत्या की आशंका, छत्तीसगढ़ का मामला | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | सोमवार की सुबह बिलासपुर के अमरैया पारा स्थित अरपा नदी में 17 साल के एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सबसे पहले आस-पास के लोगों ने देखा कि नदी में एक युवक की खून से सनी लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

 

मौके पर पहुची सरकण्डा पुलिस ने कहा है कि मृतक के शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमला करने का निशान है। यह भी अंदेशा है कि मौत के बाद लाश को घसीटते हुए नदी में फेंकी गई है। यह भी पता चला है कि मृतक चोरी के आरोप में दुर्ग बाल संप्रेक्षण से कैद था और वहां से फरार हुआ था।

 

पुलिस की माने तो हत्या का कारण आपसी विवाद हो सकता है। मृतक की पहचान की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि वो चोरी के आरोप में दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह में था। पिछले दिनों वो वहां से फरार हो गया था। यह भी कहा जा रहा है कि फरार होने के बाद से वो अपने घर नहीं गया था।

 

करीब पांच माह पहले चोरी के मामले में उसे दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहां उसे 18 साल से कम होने के कारण बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। इस दौरान उसकी मां उससे फोन से बातचीत करती थी। कुछ दिन पहले उसकी मां ने सुधार गृह से संपर्क किया था, तब उसके छूटने की जानकारी मिली थी। लेकिन, वह घर नहीं आया था। इधर, उसकी लाश मिलने की खबर आ गई। किशोर बिलासपुर का ही रहने वाला था।

 

 

 

©बिलासपुर से अनिल बघेल की रपट


Back to top button