.

बापू नगर निवासी बॉयफ्रेंड को कैरेक्टर पर शक था, इसलिए पहले झगड़ा किया, फिर पत्थर से सिर कुचलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा का बापू नगर निवासी यश खुरशैल (19) से प्रेम प्रसंग था। बापू नगर निवासी यश खुरशैल (19) को शक था कि लड़की किसी और से बात करती है, वह किसी और से मिलती भी है। जिसके चलते पहले बापू नगर निवासी यश खुरशैल (19) ने प्रेमिका से विवाद किया। फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

 

लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों काफी बातें किया करते थे। मगर कुछ समय पहले से यश नाबालिग पर शक करने लगा था। वह लड़की पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर वह उससे कई बार झगड़ा भी कर चुका था।

 

जन्मदिन मनाने निकले थे

 

बताया गया कि शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान यश उस लड़की को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां उसने पहले तो लड़की से विवाद किया। फिर उसका गला भी दबाया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से निकल गया।

 

कहा गया है कि घटना के बाद बापू नगर निवासी यश खुरशैल (19) वहां पर कुछ देर तक घूमता भी रहा था। रातभर लड़की का शव वहीं पड़ा रहा। उधर, जब लड़की रात तक घर नहीं पहुंची, तब उसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। मगर लड़की का कुछ पता ही नहीं चला।

 

वहीं अगले दिन रविवार सुबह को युवक तोरवा थाने पहुंच गया और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। चूंकि मामला सिरगिट्‌टी इलाके का था। इसलिए तोरवा पुलिस ने युवक को सिरगिट्‌टी पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक बापू नगर निवासी यश खुरशैल (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पूछताछ में ही आरोपी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि युवक 12वीं की पढ़ाई के बाद से घर पर ही रहता था। वह कुछ काम नहीं करता था।

 

ये भी पढ़ें:

‘वंदे भारत ट्रेन’: बड़ा सवाल; गरीब तबके का क्या होगा! कई ट्रेनें कैंसिल, यात्री हलाकान, गरीबों के लिए सपना न बन जाए सफर, जानिए स्टेशन-टू-स्टेशन टिकट का रेट | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button