.

संविधान दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मारो में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

बेमेतरा | [धर्मेंद्र गायकवाड़] | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मारो में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नारा लेखन, चित्रकला, वृक्षारोपण, स्वच्छता, जन जागरूकता रैली व साइकल रैली का आयोजन किया गया।

 

संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्याख्याता कपिल साहू भूगोल, इको क्लब प्रभारी व रोवर रोवर लीडर के द्वारा स्काउट गाइड के छात्रों व इको क्लब के छात्रों एवं विद्यालय के छात्र, छात्राओं के द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थाओं को कपिल साहू व्याख्याता कपिल साहू व्याख्याता के द्वारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारो, हाई स्कूल चक्रवात, बालक छात्रावास मारो में पौधा भेंट किया गया।

 

कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी श्री ठाकुर, टीकाराम सर, सुरेश कोसले, नीलिमा सिंह व कल्याणी शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक गण व छात्र छात्राओं का योगदान रहा।

 

ये भी पढ़ें:

C Voter Survey: राहुल गांधी के चुनाव प्रचार से बदलेगी गुजरात की हवा? जानें क्या है जनता का मूड | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

 


Back to top button