.

खमतराई माध्यमिक शाला में पूर्व प्रधानपाठक देवनारायण कश्यप को विदाई देकर नए प्रधानपाठक अनीता शर्मा का किया वेलकम| Newsforum

बिलासपुर | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई प्रधानपाठक देवनारायण कश्यप का सेवानिवृति विदाई समारोह व नए प्रधानपाठक श्रीमती अनीता शर्मा का वेलकम समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विजय संकुल के प्राचार्य आदित्य कश्यप सर मुख्य अतिथि, हाई स्कूल खमतराई की प्राचार्य श्रीमती मीरा साव अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम मैं देवनारायण कश्यप को उनके रिटायरमेंट पश्चात साल-श्रीफल देखकर उनका सम्मान किया गया। उनके इसके पश्चात श्रीमती अनीता शर्मा को नए प्रधानपाठक का पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। इस कार्यक्रम में खमतराई साला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी सहयोग प्रदान किया।

 

इसमें हाई स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षिकाओ श्रीमती अनीता शर्मा, दीप्ति जावलकर, राज किशोरी, ज्योति वाला थवाईत, प्रीति पांडेय, वनमाला तिवारी, रमा साहू, नसरीन बानो कुरैशी, श्रीमती विजय शर्मा, उपासना सिंह, पूर्व प्रधानपाठक हरनाम सिंह बिसेन, शिवराम कश्यप, मनोज ठाकुर, राजेश गुप्ता, सरोज यादव, राकेश पाटनवार, नीलम साहू, मीनाक्षी त्रिवेदी आदि ने देवनारायण कश्यप को विदाई दी।

 

साथ ही श्रीमती अनीता शर्मा का वेलकम भी किया। इस अवसर पर देवनारायण कश्यप के पूरे परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे उन्होंने नए प्रधानपाठक अनीता शर्मा का वेलकम भी किया।


Back to top button