.

खैर नहीं अब मनचलों की, 94791-90167 पर करें शिकायत, एक्शन लेगी पिंक गश्त टीम l Onlinebulletin.in

रायपुर l onlinebulletin.in l onlinebulletin l रायपुर की सड़कों, चौक-चौराहों और बाजारों में युवतियों व महिलाओं पर टिप्पणी व छेड़खानी करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ‘पिंक गश्त 2021’ अभियान शुरू किया है। पुलिस ने इसके लिए वाट्सएप नंबर भी जारी किया है। पिंक गश्त में 15 टीमें है, जिसमें 152 महिला पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है।  पुलिस को नई स्कूटी भी दी गई है। महिला पुलिस अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी और वाट्सएप नंबर पर मदद मांगने पर संबंधित जगहों पर भी पहुंचेंगी।

 

 

पिंक गश्त का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देना, महिलाओं को अपराधों से बचाना, किसी तरह की मुसीबत में फंसे तो क्या करना है, पुलिस को आसानी से संपर्क करने प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानी बरतना, हेल्पलाइन नंबर प्रचारित करना है। महिला पुलिस की यह टीम शॉपिंग मॉल, गर्ल्स हॉस्टल, गर्ल्स कॉलेज, बाजार, चौक-चौराहों पर महिलाओं व लड़कियों से मिलेगी। उनसे रूबरू बात करेगी। अगर उनकी कोई समस्या होगी तो उसे सुनेंगी और सुलझाएंगी। महिलाओं, युवतियों एवं बच्चियों को अपराधों से बचाव की जानकारी के साथ ही सेफ्टी टिप्स देगी

 

 

आए दिन महिलाएं, लड़कियां व बच्चियां किसी न किसी तरह से प्रताड़ना की शिकार होती हैं। इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग सजग है, लेकिन कई बार समय पर मदद नहीं मिल पाती। अब इसे रोकने के लिए रायपुर पुलिस ने ‘पिंक गश्त 2021’ नाम से अभियान शुरू किया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने वाट्सएप नंबर 94791-90167 जारी किया। डॉ. नायक ने कहा कि जब वह आयोग में जनसुनवाई करती हैं तो वहां सिर्फ दो पुलिस अधिकारी मौजूद होते हैं। उनकी उपस्थिति में जनसुनवाई बहुत अच्छे से होती है। मात्र दो पुलिस की उपस्थिति से काम बेहतर हो जाता है, तो कल्पना कीजिए जब 152 महिला पुलिसकर्मियों की टीम शहर में घूमेगी तो विमेन पॉवर का डर मनचलों और अपराधियों पर भारी पड़े

 

गा।।  गा।

 

 


Back to top button