.

युवा कांग्रेस का कोरोना से बचाने ‘मास्क पहनो छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत | Newsforum

बिलासपुर | प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा पूरे प्रदेश भर में अध्यक्ष पुर्णचंद कोको पाढ़ी के नेतृत्व में आज 14 मई से मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत युवा कांग्रेसी प्रदेश भर के लोगों को बीमारी से बचाव के लिए मास्क वितरीत कर छत्तीसगढ़ की जनता को इस बीमारी से बचाने जागरूक करेंगे। इस कड़ी में आज जिला युवा कांग्रेस के सचिव सत्यनारायण सर्वे के नेतृत्व में आज सुबह से ही लोगों को मास्क वितरण कर कोरोना बीमारी के प्रति सावधान रहने हेतु जागरूक किया गया।

जिसमें युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ब्लॉक कांग्रेस तिफरा–सिरगिट्टी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, रमाकांत साहू, दिनेश यादव, धनजय तिवारी, उमेश साहू, सूरज कश्यप, जितेंद्र कश्यप एवं राकेश सोनी उपस्थित थे। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पुर्णचंद कोको पाढ़ी के निर्देश पर समस्त प्रदेश में “मास्क पहनो छत्तीसगढ” अभियान की शुरुवात किया गया।

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट         


Back to top button