.

पूर्व कैबिनेट मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा व विधायक देवती कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शोक व्यक्त किया | Newsforum

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दीपक कर्मा प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा और विधायक श्रीमती देवती कर्मा के पुत्र थे।

 

श्री बघेल ने कहा है कि दीपक कर्मा के रूप में हमने एक युवा नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

©मस्तूरी से राम गोपाल भार्गव की रपट   


Back to top button