.

कलेक्टर साहब गर्भपात की अनुमति दीजिए, रेप पीड़िता ने लगाई गुहार, छत्तीसगढ़ का मामला | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | प्रदेश में एक युवती ने जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है कि वो उसे गर्भपात कराने की इजाजत दे। युवती ने खुद को दुष्कर्म पीड़िता बताते हुए यह गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि युवती के गर्भ में 12 हफ्ते का बच्चा है। अपने ही कोख को जन्म से पहले उजाड़ने की मांग करने वाली इस महिला ने कलेक्टर को बताया है कि उनके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना हुई है और वो उस दरिंदे के पाप अपनी कोख में नहीं रखना चाहती है।

 

बताया जा रहा है कि करीब 3 साल पहले युवती की जान-पहचान मंदिर हसौद में रहने वाले एक लड़के से हुई थी। बाद में इस लड़के ने उनसे प्यार का इजहार किया और फिर शादी करने की बात कही। लड़की को झांसे में लेकर उसने लड़की की कुछ अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं।

 

लड़की का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार उनके साथ संबंध भी बनाए। जब उन्होंने युवक से अपना रिश्ता तोड़ने के लिए कहा तब वो उनपर नाराज हो गया। डर की वजह से वो मजबूरी में युवक के साथ रहती थीं।

 

युवती का कहना है कि बाद में उन्होंने युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत के केस दर्ज कराया था। अब युवती का कहना है कि वो गर्भवती हैं और अपने गर्भ में बच्चे को रखना नहीं चाहती हैं। बहरहाल इस मामले में अभी गर्भवती युवती को गर्भपात की इजाजत नहीं मिली है।

 

 

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट    


Back to top button