.

कांग्रेस प्रदेश में बूथ के साथ यूथ जोड़ो अभियान में लगाएगी दम

MP news :भोपाल.
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस मध्य प्रदेश में बूथ के साथ यूथ को जोड़ने के अभियान में दम लगाएगी। इसमें विधानसभावार सम्मेलन होंगे और पार्टी पदाधिकारी घर-घर संपर्क करेंगे। इस दौरान युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए युवा कांग्रेस न्याय दो-रोजगार दो, पोस्टकार्ड अभियान भी चलाएगी। इसमें भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित न होने, जांच के लंबित रहने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। वहीं, कमजोर मतदान केंद्रों को चिह्नित करके पार्टी के पक्ष में मतदान बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।MP news

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा समन्वयक नियुक्त करने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभावार प्रभारी नियुक्त कर किए हैं। लोकसभा समन्वयक पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक, प्रदेश, जिला और ब्लाक कांग्रेस और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें संभावित प्रत्याशी को लेकर सबसे पक्ष लिया जा रहा है। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करके एक नाम का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस के माध्यम से प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह को भेजा जाएगा।MP news

वहीं, विधानसभावार सम्मेलन करके बूथ के साथ यूथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए विधानसभा प्रभारियों के दौरे प्रारंभ हो गए हैं। इसमें ब्लाक, मंडलम स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी और कमजोर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा। इसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देने के साथ महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा।MP news

युवा कांग्रेस को पार्टी से युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए न्याय दो-रोजगार दो, पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इसमें भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, परिणाम घोषित न होने, जांच पूरी न होने और स्वरोजगार के नाम पर धोखा देने के मुद्दे उठाए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का कहना है कि लोकसभा समन्वयक और विधानसभा प्रभारियों की बैठकें प्रारंभ हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी मोर्चा-संगठनों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।MP news


Back to top button