.

भाजपा सरकार में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को मिला बड़ा पद ! राज्य हज कमेटी में मिली जगह | ऑनलाइन बुलेटिन

भोपाल | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा राज्य पिछड़ा वर्ग ने हज कमेटी गठित कर दी है। विभाग से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में जारी लिस्ट के अनुसार इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कुल 12 लोगों को शामिल किया गया। लेकिन दिलस्प बात यह है कि इसमें भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का नाम भी शामिल है।

 

दरअसल पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 1 नवंबर को जारी अपनी अधिसूचना में हज समिति के गठन की बात कही है। इसमें विभागीय अपन मुख्य सचिव ने बताया कि हज समिति अधिनियम, 2002, (क्र. 35) की धारा 17 (1) का उपयोग करते हुए राज्य सरकार ने हज कमेटी का गठन किया है।

 

जानकारी के अनुसार इस आदेश से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के नेता आरिफ अकील को मध्य प्रदेश हज कमेटी में बतोर सदस्य नियुक्ति किया था। लेकिन इसे लेकर आरिफ मसूद ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

 

आरिफ मासूद ने वक्फ बोर्ड चुनाव धांधली के लगाए आरोप लगाए थे। और उसके बाद ही अकील की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब शिवराज सरकरा ने खुद आरिफ मसूद को नियुक्त किया है।

 

ये हैं 12 सदस्य:

 

  • 1- आरिफ मसूद विधायक, विधानसभा क्षेत्र भोपाल मध्य
  • 2- इरशाद मेव पार्षद- वार्ड क्रं. 23, जावरा जिला रतलाम
  • 3- बिलाल अली, पार्षद- वार्ड क्रं. 13, बसारी दरवाजा खटकेयाना मोहल्ला, जिला छतरपुर
  • 4- इरफान खान, पार्षद- वार्ड क्र. 7, पिछोर तहसील डबरा, जिला ग्वालियर
  • 5- काजी फरकान, नयापुरा जामा मस्जिद जिला भिण्ड
  • 6- हैदरअली, वीर सावरकर नगर, माणिक बाग रोड़, इन्दौर
  • 7- मेहमूद खान, एडवोकेट, कटनी
  • 8- आमिर बक्श, बैरसिया रोड़, भोपाल
  • 9- रफत वारसी, वार्ड क्र.23, नोलखा मार्ग, जिला श्योपुर
  • 10- रोजेना कुरैशी – आजाद चौक, रामपुर, जिला जबलपुर
  • 11- जम्म बेग विंध्य नगर रोड़, बैढ़न, जिला सिंगरौली
  • 12- शबाना, वार्ड क्र. 6, मुस्लिम मोहल्ला, अंजुम नसरूल्लागंज, जिला सीहोर

 

ये भी पढ़ें:

सवर्ण लड़की से शादी करने पर जगदीश को मिली थी खौफनाक मौत की सजा, आरोपी की जमानत खारिज | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button