.

महिला के साथ दोस्ती का मतलब शारीरिक संबंध बनाने लाइसेंस नहीं: हाई कोर्ट mahila ke saath dostee ka matalab shaareerik sambandh banaane laisens nahin: haee kort

मुंबई | [कोर्ट बुलेटिन] | रेप के एक मामले में आरोपी की प्री-अरेस्ट बेल की याचिका पर फैसला सुनाते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस भारती डांगरे ने कहा कि ‘जब एक पुरुष महिला के साथ काम करता है तो हो सकता है कि उनमें किसी वजह से दोस्ती हो जाए, क्योंकि दोस्ती करने के लिए जेंडर देखने की जरूरत नहीं होती। हालांकि यह पुरुष को इस शारीरिक संबंध बनाने का लाइसेंस नहीं देता है।’ आरोपी की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।

 

आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (2) (n) (एक ही महिला के साथ बार-बार रेप करने) और 376 (2) (h) (महिला को गर्भवती जानने के बाद भी रेप करने) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। एक 22 साल की महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। साल 2019 में वह अपने दोस्त के साथ उसके दोस्त के घर गई थी। आरोप है कि जिसके घऱ वह गई थी उसने जबरदस्ती महिला के साथ संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है।

 

इसके बाद शादी का वादा करके वह बार-बार संबंध बनाता रहा। महिला प्रेग्नेंट हो गई। जब वह 6 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी तब उसने आरोपी से शादी करने को कहा लेकिन उसने बेवफाई का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया।

 

महिला ने हाई कोर्ट को बताया गया कि बार-बार रिक्वेस्ट करने पर भी शख्स शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। मई 2019 से अप्रैल 2022 के बीच बार-बार संबंध बनाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई।

 

हाई कोर्ट ने कहा कि महिला का पक्ष है कि शादी के वादे के बाद उसने शारीरिक संबंध बनाने की इजाज़त दे दी थी। जस्टिस डांगरे ने कहा, ‘जब एक पुरुष महिला के साथ काम करता है तो हो सकता है कि उनमें किसी वजह से दोस्ती हो जाए। क्योंकि दोस्ती करने के लिए जेंडर देखने की जरूरत नहीं होती। हालांकि यह पुरुष को इस शारीरिक संबंध बनाने का लाइसेंस नहीं देता है।’

 

हाई कोर्ट ने कहा, किसी भी संबंध में महिलाओं को सम्मान की उम्मीद होती है। दोस्ती में भी ऐसी ही उम्मीद रहती है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले में आरोप है कि पहले शख्स ने संबंध बनाए लेकिन प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही दूसरे शख्स के साथ संबंध का आरोप लगाकर शादी से इनकार करर दिया। इस मामले में जांच की जरूरत है।

 

 

 

 

Friendship with woman does not mean license to have physical relationship: High Court

 

 

Mumbai | [Court Bulletin] | In a rape case, the Bombay High Court has made a big remark while delivering the verdict on the petition of the accused for pre-arrest bail. Justice Bharati Dangre observed that ‘when a man works with a woman, there may be a friendship between them for some reason, because there is no need to look at gender to make friendship. However, it does not give a license to a man to have this physical relationship. The court rejected the petition of the accused.

 

An FIR was registered against the accused under IPC sections 376(2)(n) (repeated rape of the same woman) and 376(2)(h) (raping a woman knowing she is pregnant) . A 22-year-old woman had complained against the accused. In the year 2019, she went to her friend’s house with her friend. It is alleged that at whose house he had gone, he forcibly had a relationship with the woman. When she protested, the accused said that he liked her and wanted to get married.

 

After this, he kept on making relationships again and again by promising marriage. The woman became pregnant. When she was 6 weeks pregnant, she asked the accused to marry her but she refused the marriage, alleging infidelity.

 

The woman told the High Court that despite repeated requests, the man was not ready for marriage. An FIR was registered for having repeated relationships between May 2019 and April 2022.

 

The High Court said that the woman’s side was that after the promise of marriage, she had given permission to have physical relations. Justice Dangre said, “When a man works with a woman, there may be a friendship between them for some reason. Because there is no need to see gender to make friendship. However, it does not give a license to a man to have this physical relationship.

 

The High Court said, in any relationship, women are expected to be respected. There is hope in friendship as well. The Bombay High Court said that in this case, it is alleged that the first person had a relationship but on coming to know about the pregnancy, he refused to marry on the allegation of having an affair with the second person. Investigation is needed in this matter.

 

 

 

 

जुताई में खेत से निकले लाखों के नोटबंदी वाले 500 और 1000 के नोट jutaee mein khet se nikale laakhon ke notabandee vaale 500 aur 1000 ke not

 

 

 


Back to top button