Dalits Atrocities : दबंगों ने दलित महिला और उसके पति के साथ की हैवानियत, कपड़े उतारकर महिला को पीटा, शख्स के मुंह में की पेशाब…
Dalits Atrocities बिहार के मुजफ्फरपुर में बारात आने का रास्ता बनाने को लेकर एक दलित महिला और उसके पति के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। दबंगों ने दोनों के साथ ना केवल मारपीट की बल्कि पति के मुंह में पेशाब कर महिला को सरेराह निर्वस्त्र करके जमकर पीटा गया। मामला मनियारी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मधुबन का है। पीड़ित ने पुलिस में 2 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों पर FIR दर्ज कराई है।
Dalits Atrocities बताया जाता है कि महादलित टोले में पड़ोसी की बेटी की शादी में बारात आनी थी। बारातियों को आने में कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए कीचड़ से सने गड्ढेनुमे पगडंडी को सभी टोला निवासियों ने मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया था। ये बात गांव के दबंगों को नागवार गुजरी। आक्रोशित दबंगों ने मौके पर पहुंचकर दलितों को जातिसूचक शब्द कहे और उनके साथ मारपीट की।
ये है पूरा मामला?
Dalits Atrocities मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाराती का रास्ता बनाने पर दबंगों ने दलित परिवार के साथ मारपीट की है। दबंगों ने महादलित दंपति को निर्वस्त्र कर पीटा और फिर महिला के पति के मुंह में पेशाब की।
पूरा मामला ये है कि महादलित टोले में पड़ोसी की बेटी की शादी में बारात आनी थी। बाराती को आने में कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए कीचड़ से सने गड्ढे नुमे पगडंडी को सभी टोला निवासियों ने मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया था। ये बात दबंगों को नागवार गुजरी।
चाकू से सिर पर हमला
आक्रोशित दबंगों ने मौके पर पहुंचकर दलितों को जातिसूचक शब्द कहे और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान एक दबंग ने चाकू से सिर पर हमला कर दिया। पिटाई की सूचना पर बचाने आई पीड़ित की पत्नी को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा और अर्धनग्न कर मारपीट की। इसके बाद दबंगों ने उसके पति को जमीन पर पटककर उसके मुंह में पेशाब की।
जाते-जाते दे गए धमकी
सभी दबंग पीड़ित को धमकी देकर गए हैं कि उनके घर में आग लगाकर उन्हें मार देंगे। पीड़ित दंपति ने मनियारी थाना में गांव के ही दबंग पिता-पुत्र को नामजद करते हुए तीन अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
कीचड़ भरे रास्ते में डाला था मिट्टी
पीड़ित ने बताया कि मांझी टोला में देवेंद्र मांझी की बेटी की शादी थी। रास्ते में कीचड़ रहने के कारण ग्रामीणों ने मिट्टी डाल दी, जिससे बाराती गिरे नहीं। इसी से आक्रोशित दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दबंगों ने मुंह में पेशाब कर दी। पत्नी को भी निर्वस्त्र करके पीटा।
क्या कहा थानाध्यक्ष ने?
इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल चल रही है। सभी आरोपियों पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। दोष साबित होने पर न्यायोचित कार्रवाई होगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

देखें वीडियो:
वीडियो स्त्रोत: indiatv











