Dalits Atrocities : सफाईकर्मी को बुलेट की सवारी करना पड़ा भारी, थाने ले जाकर पुलिस ने की दनादन पिटाई…

Dalits Atrocities छतरपुर में एक सफाई कर्मचारी युवक को बुलेट की सवारी करने भारी पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुलेटि में सवार होकर एक सफाई कर्मचारी युवक ने सरकारी गाड़ी को ओवरटेक कर दिया। सरकारी गाड़ी को ओवरटेक करने के अपराध में पुलिस उसे घर से जबरन उठाकर थाने ले गई। और बुलेट की सवारी कर सारकारी गाड़ी को ओवरटेक करने के “जुर्म” में थाने में ले जाकर सफाई कर्मचारी युवक को बहुत बेरहमी से पीटा। इस पिटाई से युवक के शरीर में गंभीर चोट आई है। मामले का पता चलने पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Dalits Atrocities जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजुराहो में सरकारी वाहन को ओवरटेक करना एक दलित युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने पीड़ित की पिटाई कर दी। पूरा मामला खजुराहो के वार्ड नंबर 07 का है। जहां नगर परिषद में सफाई का काम करने वाला रोहित पुलिस की गाड़ी के बगल से निकला। बुलेट में बैठकर निकलने युवक को इसकी ना भूलने वाली सजा मिली। पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा।

Dalits Atrocities रोहित और उसके घरवालों के अनुसार उनके घर के पास खजुराहो थाने की पुलिस गाड़ी खड़ी थी। सरकारी वाहन के बगल से रोहित बुलेट में बैठकर निकला। उसके बाद पुलिस ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाया और थाने ले जाने लगे। जिसका वीडियो उसी के परिवार के लोगों ने बना लिया। रोहित के घर के लोग छोड़ने के लिए गुहार लगाते रहे। लेकिन पुलिस ने रोहित को पकड़कर थाने ले गई।

थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा

थाने में ले जाकर पुलिस ने रोहित की बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने युवक को ऐसे पीटा जैसे उसने कोई बहुत बड़ा अपराध कर दिया हो। पिटाई से पीड़ित के शरीर में जगह जगह गंभीर चोट आई है जिसके निशान बन गए हैं। आपको बता दें कि रोहित खजुराहो नगर परिषद में सफाई कर्मचारी है।

थाने से आकर पीड़ित ने किया सुसाइड अटेंप्ट

रोहित के भाई ने बताया कि जैसे ही पुलिस ने रोहित को छोड़ा, तो रोहित घर आया। उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। वहीं, भाई ने कहा कि रोहित के खिलाफ न तो कोई शिकायती आवेदन और ना ही कोई एफआईआर दर्ज थी। रोहित का गुनाह सिर्फ बुलेट को पुलिस गाड़ी के बगल से निकालना था।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच

मामले को लेकर पीड़ित ने एक आवेदन खजुराहो एसडीओपी को सौंपा है। हालांकि इस पूरे मामले में खजुराहो एसडीओपी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं, छतरपुर एसपी अगम जैन ने एक्शन लिया है। उन्होंने एक एसआई और एक सिपाही को लाइन अटैच कर दिया। साथ ही दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की बात कही है।


Back to top button