.

भाजपा की जीत को जनता व कार्यकर्ताओं की जीत बता बोले पूर्व मंत्री दयालदास- कांग्रेस मुक्ति की ओर देश अग्रसर l ऑनलाइन बुलेटिन

नवागढ़ शुभ मंगल भवन में विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न

नवागढ़ | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन नवागढ़ शुभ मंगल भवन में किया गया। जिसमें विधानसभा के तीनों मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, नेता, युवा व अन्य उपस्थित रहें। जिसमें विधानसभा स्तरीय आगामी क्रियाकलापों के विषयों में चर्चा हुई।

 

बैठक में पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि लगातार धर्मांतरण का खेल चल रहा है।कार्यकर्ताओं को कहा, पीएम के मार्ग पर चल पार्टी को सभी मिलकर आगे बढ़ाए। उन्होंने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोआ में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई व शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि 4 राज्यों में भाजपा की जीत वहाँ के एक-एक कार्यकर्ताओं की जीत है। वहाँ की जनता की जीत है, विकास की जीत है, पीएम के प्रयासों की जीत है। देश कांग्रेस मुक्त की ओर अग्रसर है।

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं हर के कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हुं। कार्यकर्ताओं पर किसी भी प्रकार की कोई अत्याचार बर्दास्त नई किया जायेगा। इसका जवाब और लड़ाई लड़ने के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष होली मिलन का आयोजन किया जाता है, कोरोना काल के वजह से 2 वर्षो तक होली मिलन का आयोजन नई किया गया था परंतु इस वर्ष 27 तारीख को मरका में फूल की होली जाएगी। जिसमें सभी कार्यकर्ता आमंत्रित है।

 

जिसके पश्चात भाजपा के विजय जुलूस भवन से नवागढ़ शुभ मंगल भवन से नवागढ़ नगर के लिए निकाला गया व आतिशबाजी, धुमाल, जय जयश्रीराम के नारे और भगवा झंडा के साथ रैली निकाला गया। जिसमें 1000 की संख्या में नेतागण, वरिष्ठजन, युवागण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। जिसके पश्चात नवागढ़ चौक पर मंचीय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, बल्लू राजपूत, टार्जन साहू, सत्रुहन साहू, सुरेंद्र ठाकुर, अंजू बघेल ने उद्बोधन दिया व आभार व्यक्त विवेक शुक्ला ने किया। इस दौरान तानसेन पटेल, बाबूलाल राजपूत, टार्जन साहू, परस वर्मा, अजय साहू ने भी भाषण दिया व संचालनकर्ता के रूप में वल्लभ सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

 

बैठक में प्रमुख रूप पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, वल्लभ सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, मनीष जायसवाल, टार्जन साहू, राजाराम ठाकुर, विवेक शुक्ला, लालन यादव, परस वर्मा, अजय साहू, खोरबहरा साहू, चैन साहू, ताराचंद जांगड़े, लुर सिंह, भोला, मृत्युंजय सिंह, संतोष साहू, रामकमल साहू, नरेंद्र गुप्ता, पुनीत वर्मा, राजेश साहू, विजय वर्मा, तानसेन पटेल, तुलाराम साहू, लच्छीराम दुबे, संतराम साहू, हरिराम चंद्राकर, राजेश चोरड़िया, रोहित साहू, मोहित साहू, उमा पटेल, ओमकार साहू, अंजू बघेल, सोम ठाकुर, अंकुश तिवारी, प्रकाश ठाकुर, मनोज मांडले, मनीष चौबे, दाऊ कल्याण ठाकुर, विवेक शुक्ला, संतोष, राजेन्द्र राजपूत, सुनील जोशी, योगेश साहू, संजय गेंड्रे, जितेंद्र वर्मा, युवराज धृतलहरे, विजय यादव, युवराज वर्मा, किशोर वर्मा, देवेंद्र वर्मा, सुशील कौशिक, शशांक मिश्रा, संजय गहरे, खेम कोशले, सूरज महिलांग, कमलेश साहू, जय यादव, गुड्डू यादव, मनोहर साहू, विक्रम राजपूत, राकेश चंद्राकर, राम चौबे, राजा पाटिल, आकाश साहू, राजकुमार यादव, राजेन्द्र टंडन, भोला सेन, अजय देशलहरे व मारो के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदगण वसंत गुप्ता, सुरेश पाटिल, पुरुषोत्तम कोसले, धनलाल देशलहरे, चंदन साहू, मनोज गुम्बर व अन्य उपस्थित रहें।

 

 

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट


Back to top button