.

अल्लू अर्जुन ने शुरू की Pushpa 2 की शूटिंग, सेट से फोटोज वायरल, खत्म हुआ फैन्स का इंतजार | ऑनलाइन बुलेटिन

मुंबई| [मनोरंजन बुलेटिन] | Pushpa-2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा‘ की सफलता से तहलका मचा दिया। फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग तक सुपरहिट हुए। पहले पार्ट के बाद फैन्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार करने लगे। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले पूजा करने की तस्वीर शेयर कर जानकारी दी कि ‘पुष्पा 2‘ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब अल्लू अर्जुन ने टीम को ज्वॉइन किया है।

 

फिल्म से जुड़ी कई छोटी-छोटी जानकारियां भी सामने आती रही हैं। इसी के साथ रविवार को उन्होंने ‘पुष्पा 2‘ की शूटिंग की।

 

सिनेमैटोग्राफर के साथ अल्लू अर्जुन की फोटो

 

फिल्म के सिनेमैटोग्राफर क्यूबा ब्रोजेक ने अल्लू अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई।

 

ब्रोजेक सेट पर अल्लू अर्जुन को कुछ समझा रहे हैं और अभिनेता बहुत ध्यान से उन्हें सुन रहे हैं। ब्रोजेक ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘एडवेंचर शुरू हो गया। आइकन स्टार अल्लू अर्जुन का धन्यवाद।‘

 

फैन्स के कमेंट्स

 

पोस्ट पर एक फैन ने कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है 8 महीने का मेरा इंतजार सफल रहा। आपकी टीम कुछ ऐसा प्लान कर रही है जिससे हम दर्शकों को गर्व हो।

 

उम्मीद है जल्द ही फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज किया जाएगा।‘ एक अन्य ने कहा, ‘अब इंतजार नहीं हो रहा।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘फर्स्ट लुक का इंतजार है।‘

 

अगस्त में हुआ था मुहूर्त शॉट

 

बता दें कि अगस्त में मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर ‘पुष्पा 2‘ का आधिकारिक ऐलान किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। इसके निर्देशक सुकुमार हैं। ‘पुष्पा 2‘ के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़ें:

Gujarat Morbi Bridge Collapse : केबल पुल टूटने से गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, कई लोग नदी में गिरे, अब तक 40 लोगों की मौत; PM नरेंद्र मोदी ने ली हादसे की जानकारी | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button