.

चाणक्य के एग्जिट पोल UP में भाजपा 300 पार, जानें- सपा- बसपा को मिल सकती हैं कितनी सीटें l ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली l (नेशनल बुलेटिन) l उत्तर प्रदेश में चाणक्य टुडेज के एग्जिट पोल में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। यही नहीं भाजपा की वापसी भी प्रचंड बहुमत के साथ हो रही है। कई चुनावों में सटीक अनुमान जताकर चर्चा में आए चाणक्य टुडेज के एग्जिट पोल में भाजपा को 294 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एजेंसी का कहना है कि यह आंकड़ा 19 सीटें कम या ज्यादा का हो सकता है। इसका अर्थ यह हुआ कि भाजपा 300 के आंकड़े को भी यूपी में पार कर सकती है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को 105 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।

 

सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा यह है कि 2007 में सत्ता में रही बसपा महज 2 सीटों पर ही सिमट सकती है। यह मायावती के लिए बड़े झटके की तरह होगा। यही नहीं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली कांग्रेस को महज एक सीट ही मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है। टाइम्स नाउ वीटो, एबीपी न्यूज, इंडिया टुडे माय-एक्सिस समेत कई अन्य एजेंसियों ने भी एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए हैं, लेकिन किसी भी सर्वे में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलने या फिर नंबर वन पार्टी बनने का अनुमान नहीं जताया गया है।

 

जन की बात सर्वे में यूपी में लहराएगा भगवा

 

जन की बात की ओर से भी उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल जारी किया गया है। भाजपा को इस सर्वे में 222 से 260 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा सपा को 165 से 35 सीटें मिलने की बात कही गई है। बसपा इस बार दहाई का आंकड़ा भी पार करती नहीं दिख रही है। एग्जिट पोल का कहना है कि मायावती की पार्टी को 4 से 9 सीटें ही मिलेंगी। इसके अलावा कांग्रेस को 1 से तीन सीटें ही मिलेंगी।

 

टाइम्स नाउ नवभारत ने भी की रिपीट योगी की भविष्यवाणी

 

इस बीच यूपी का टाइम्स नाउ नवभारत का भी एग्जिट पोल आ गया है। इस पोल में भाजपा को 22 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा सपा गठबंधन को महज 151 सीटें ही मिलने का अनुमान है। बसपा को महज 14 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलने की बात एग्जिट पोल में कही गई है।

 

पोल स्ट्रैट का एग्जिट पोल: पूर्ण बहुमत से मिलेगी भाजपा को जीत

 

पोल स्ट्रैट के मुताबिक भाजपा को राज्य में 211 से 225 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 146 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बसपा को 14 से 24 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 406 सीट मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा दूसरे अहम राज्य पंजाब की बात करें तो यहां कांग्रेस सत्ता से जाती दिख रही है और झाड़ू चलने का अनुमान है। इंडिया टुडे माय एक्सेस, रिपब्लिक पी. मार्क और जन की बात के सर्वे में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है।

 

रिपब्लिक ने भी भाजपा की जीत का लगाया अनुमान

 

रिपब्लिक पी. मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर यूपी में बहुमत हासिल कर सकती है। सूबे में भाजपा को 240 सीटें मिलने का अनुमान है। सपा को 140 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। बसपा को एक एक बार फिर 14 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। वोट प्रतिशत के लिहाज से बात करें तो भाजपा को 40.1 फीसदी वोट मिल सकता है। इसके अलावा सपा को 34 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बसपा को 16.3 फीसदी वोट ही मिलने मिलने की संभावना है।

 


Back to top button