.

भाजपा गुजरात के हर परिवार का हिस्सा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया गुजरात में जीत का सीक्रेट | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवाद के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ रहा है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात ने कमाल ही कर दिया है, गुजरात की जनता को नमन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने गुजरात की जनता से कहा था कि इस बार नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए। वादा किया था भूपेंद्र; नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़े, इसके लिए नरेंद्र ने जी-जान से मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने रिकॉर्ड का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा गुजरात के हर परिवार का हिस्सा है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस चुनाव में बड़ी संख्या में युवा वोटर थे। इन्होंने कांग्रेस का शासन नहीं देखा था, लेकिन उन्होंने भाजपा के काम को देखा था। इसलिए उन्होंने हमारे ऊपर भरोसा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  युवाओं का दिल विजन और विकास से जीत सकते हैं।

 

भाजपा में विजन और विकास के प्रतिबद्धता भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नतीजों ने सिद्ध कर दिया है कि लोग विकास की राजनीति को पसंद करते हैं। मोदी ने कहा पांच-पांच पीढ़ियों ने जनसंघ के जमाने से मेहनत की है। तब हम यहां पहुंचे हैं।

 

भाजपा की जीत पर सभी वोटरों का अभिनंदन। गुजरात के साथ हिमाचल, दिल्ली एमसीडी, यूपी के रामपुर और बिहार उपचुनाव की चर्चा भी की। पीएम मोदी ने चुनाव आयोग का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक भी पोलिंग बूथ पर रीपोलिंग की नौबत नहीं आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह हिमाचल के हर मतदाता के बहुत-बहुत आभारी हैं।

मन्नत पूरी नहीं हुई तो मंदिर में घुसकर तोड़ डाली भगवान की मूर्तियां mannat pooree nahin huee to mandir mein ghusakar tod daalee bhagavaan kee moortiyaan
READ

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम हार-जीत का अंतर रहा है। ऐसा कभी नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि जनता ने भी भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का भरसक प्रयास किया है। केंद्र हिमाचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

 

इससे पहले जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में यह एक प्रचंड जीत है। साथ ही उन्होंने भाजपा के इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया।

 

नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि एक नई पार्टी गुजरात का अपमान करने आई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जीत ने विकास के मंत्र पर मुहर लगाई है।

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान वहां गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर मौजूद रहे। गौरतलब है भाजपा ने गुजरात की 182 में से 156 सीटें जीतकर इतिहास रचा है।

 

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी ने लोगों के सामने विक्ट्री साइन दिखाया। इसके बाद मंचासीन नेताओं ने माला पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

 

पीएम ने किया ट्वीट

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत पर वहां की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनके मुताबिक गुजरात भाजपा का हर एक कार्यकर्ता चैंपियन है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बगैर संभव नहीं था। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की वास्तविक मजबूती हैं।

मिशन गुजरात: सोनिया और राहुल गांधी 15 दिन में करेंगे 25 मेगा रैलियां; कांग्रेस के महाप्रचार में पार्टी के तमाम बड़े नेता करेंगे शिरकत | ऑनलाइन बुलेटिन
READ

 

कहा-धन्यवाद गुजरात

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत सारी भावनाओं से भर गया हूं। लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि विकास की यह गति और तेजी से जारी रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।

 

ये भी पढ़ें:

Instagram पर वायरल क्यों नहीं हो रहे हैं आप? यह नया फीचर बताएगा, क्रिएटर्स और बिजनेसेज को देखने का भी देगी मौका | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

Related Articles

Back to top button