.

कैप्टन अमरिंदर, चरणजीत सिंह और धामी समेत 2 मौजूदा और 5 पूर्व मुख्यमंत्री हारे l ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | (नेशनल बुलेटिन) | यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव Election Result 2022 में बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। एक तरफ पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी में बादल परिवार उड़ता दिखा तो वहीं सीएम चरणजीत सिंह भी दोनों सीटों से हार गए। कुल मिलाकर इस चुनाव में 2 मौजूदा और 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट से शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह और उनके उत्तराखंड के समकक्ष पुष्कर सिंह धामी भी अपनी-अपनी सीट से हार गए हैं। चरणजीत सिंह चन्नी को तो भदौर से ही 37,000 वोटों से हार गए। उन्हें मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले लाभ सिंह उगोक ने करारी शिकस्त दे दी।

 

इसके अलावा अपने गढ़ कहे जाने वाले चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह चन्नी अपने ही नाम वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से हार गए। आप कैंडिडेट चरणजीत सिंह पेशे से आंखों के डॉक्टर हैं।

 

यही हाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं अमरिंदर सिंह का भी हुआ है और वे भी अपनी-अपनी सीट से पराजित हुए हैं।

 

धामी भले ही चुनावी लड़ाई हार गए हों, लेकिन उनकी पार्टी उत्तराखंड में विजयी हुई है। पंजाब में तीन पूर्व मुख्यमंत्री बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौल भट्टल अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब, दोनों सीट से चुनाव हार गए हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी से चुनाव हार गए हैं।

 

पंजाब सरकार में अधिकतर मौजूदा और पूर्व मंत्री चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से हारे हैं। गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ को बेनौलिम सीट से आप उम्मीदवार के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

 

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को जारी है।


Back to top button