.

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा कन्याकुमारी से शुरू, 5 माह में 12 राज्यों से गुजरेगा कारवां, सीएम भूपेश भी मौजूद | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | कांग्रेस के महत्वाकांक्षी सफर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हो गई है। 3570 किमी लंबी यह यात्रा 5 महीनों में 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधायक राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में भाग ले रहे हैं। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे।

 

रोज तय करेंगे 23 किमी का सफर

 

योजना के मुताबिक यह पदयात्रा दो सत्र में चलेगी। पहली शिफ्ट में सुबह साढ़े 10 बजे यात्रा शुरू होगी और दोपहर में साढ़े तीन बजे। एक दिन में 22 से 23 किमी की दूरी कवर करने की योजना है। इस यात्रा में अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 117 कांग्रेस नेता शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मार्च करेंगे।

 

कंटेनर में सोएंगे राहुल गांधी

 

इस यात्रा के लिए 60 कंटेनर तैयार किए गए हैं। 150 दिनों की इस यात्रा में राहुल गांधी भी कंटेनर में सोएंगे। विश्राम के समय एक गांव के आकार में इन कंटेनरों को लगा दिया जाएगा। कुछ कंटेनर में एयर कंडीशनर भी लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यात्रा में शामिल लोग स्थानीय भोजन करेंगे। गांव के लोग भोजन भी तैयार करेंगे। वहीं सभी यात्रा साथ में खाना खाएंगे। कोई भी नेता होटल में नहीं रुकेगा।

 

भाजपा ने बताया परिवार बचाने की यात्रा

 

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को उसका ‘छलावा’ करार दिया और दावा किया कि यह प्रमुख रूप से ‘परिवार को बचाने’ का अभियान है ताकि देश की सबसे पुरानी पार्टी पर नियंत्रण बरकरार रहे। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवादाताओं को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि यात्रा के जरिए अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेता के रूप में स्थापित करने का कांग्रेस का यह एक और प्रयास है।प्रसाद ने यह कहते हुए राहुल गांधी पर तंज भी कसा कि जो व्यक्ति अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सका, जो अक्सर विदेश चला जाता है और जिसे अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस में एक ‘दरबारी गायन’ होता है, वह भारत जोड़ो यात्रा पर निकला है।

 

हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में हुई दिलचस्प बहस; यहां पढ़ें पूरी खबर | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button