.

दिल्ली में कबीर कोहिनूर अवार्ड 2023 से सम्मानित हुईं दिपाली मिरेकर | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | नागौर जिले के बड़ी खाटू में स्थित संत कबीर आश्रम के द्वारा नई दिल्ली में कबीर कोहिनूर अवार्ड 2023, कबीर अवार्ड 2023 और अभिषेक कुमार द्वारा रचित “आधुनिक भारत में सदगुरु कबीर का योगदान”नामक हिंदी पुस्तक और उसके अनुवादीत 27 विभिन्न भाषी पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कर्नाटक के विजयपुर निवासी दीपाली वृति से अध्यापिका है और प्रस्तुत कर्नाटक राज्य अक्कमहादेवी महीला विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग की शोधार्थी है। इनको कबीर कोहिनूर 2023, और कबीर अवार्ड 2023 अवार्डो से सम्मानित किया गया। दिल्ली के डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में दीपाली दो सम्मानों से सम्मानित हुईं। साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु इनको सम्मानित किया गया।

 

इन्होंने अभिषेक कुमार द्वारा रचित “आधुनिक भारत निर्माण में सद्गुरु कबीर दास का योगदान ” नामक पुस्तक का कन्नड़ भाषा में अनुवाद किया है।यह पुस्तक भारत के 27 भाषाओं में अनुवादित हुई है। इन सभी पुस्तकों का विमोचन भी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इसी कार्यक्रम में सम्पन्न किया गया।

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व केंद्रीय बोर्ड सदस्य महंत डॉ. नानकदास, विश्व शांतिदूत आ. डॉ. लोकेश मुनि, कबीर समाधी स्थल मगहर के आचार्य विचारदास, निर्देशक लंदन कौशल विकास सौरक्षण युनाइटेड किंगडम ऑफ अमेरिका परिन सोमानी, इंद्रजीत शर्मा, जिम्बोंबे यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सौरभ पांडे, अयोध्या धाम के महंत सुधीर दास शास्त्री, पद्मश्री पुरस्कृत हिम्मता समभाम्भू, केंद्रीय रेलवे बोर्ड चेयरमैन, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, आईपीएस पंकज चौधरी, अलवर सांसद महंत बालक नाथ महाराज आदि उपस्थित रहे।

साहित्य मित्र वाले | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन
READ

 

इस सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों जैसे साहित्य, समाज सेवा, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, नाट्य और संगीत, शिल्प, राष्ट्र लेखन अभिनेता, निर्देशक, कृषि क्षेत्र आदि क्षेत्रों से चयन समिति द्वारा प्रतिभावों को चयानित किया गया। विश्व स्तर पर आयोजित यह कार्यक्रम सब के दिलों में अपनी विशेष जगह बना चुका है। इस अद्भुत कार्यक्रम का अभिन्न अंग बनने पर सब अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं।

 

दिपाली पहले भी अनेकों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित होती रहीं हैं।इस सम्मान समारोह में दिपाली के साथ उनके माता पिता और भाई पहुंचे थे। जो इस समारोह को लेकर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते है। दिपाली अपने इस साधना का श्रेय अपने माता पिता और परिवार को देते हुए संत कबीरदास के चरणों को शत शत नमन करती हैं।

 

हिंदी रोजगार अलर्ट में प्रतिदिन नवीनतम सरकारी नौकरी, रोजगार समाचार, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

ये खबर भी पढ़ें:

Sarkari noukri : इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 220 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स 28 फरवरी तक करें अप्लाई, यहां जाने पूरा प्रोसेस | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Related Articles

Back to top button