.

नोटबंदी और GST से सरकार ने छोटे व्यापारियों का कैश फ्लो खत्म कर दिया, इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने BJP पर जमकर बोला हमला | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

इंदौर | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | जो काम चाइना की सेना नहीं कर सकती, वो काम नोटबंदी ने कर दिया। रोजगार की रीढ़ हड्‌डी छोटे व्यापारी, किसान होते हैं। ये लोग युवाओं को रोजगार देते हैं, लेकिन सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी से छोटे व्यापारियों का कैश फ्लो खत्म कर दिया। इन दोनों पॉलिसियों ने देश को कमजोर कर दिया। इसका सिर्फ दो-तीन लोगों को फायदा हुआ है। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर आज शाम इंदौर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 

राहुल गांधी ने कहा कि आज किसनों की बात करो, मजदूरों की बात करो तो बीजेपी के लोग ध्यान भटकने की कोशिश करते हैं। मीडिया पर लगाम लगा दी गई है। आप घर में टीवी देखोगे तो हर दूसरे चैनल पर मोदी जी दिख जाते हैं।

 

राहुल गांधी ने कहा, मैं कन्याकुमारी से इंदौर तक 2 हजार किलोमीटर से ज्यादा चला हूं। इन 80 दिनों में हजारों माता-बहनों से बात की। उनसे पूछता हूं कि पढ़ाई में कितने पैसे खर्च किए, वो बताते हैं कि लाखों खर्च करने के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा है। इंजीनियरिग करके मजदूरी करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, आपका पैसा हिंदुस्तान के दो अरब पतियों की जेब में डाला जा रहा है।

 

महंगाई को लेकर सरकार को घेरा

 

राहुल गांधी ने कहा, आज महंगाई आसमान छू रही है। यूपीए की सरकार में गैस सिलेंडर 400 रूपए था। आज गैस के दाम बताने के लिए तीसरे हाथ की जरूरत होती है। यूपीए की सरकार में पेट्रोल का रेट 50 रुपए था, आज 107 रुपए हो गया है।

 

देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इंदौर में हो

 

राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इंदौर में हो। मेरा यह सपना भी है। जब कांग्रेस की सरकार आयेगी तब हम इंदौर में शिकागो से बड़ा एयरपोर्ट बनाएंगे।

 

ये भी पढ़ें:

I LOVE YOU मैम…क्लास में टीचर से छात्रों ने की अश्लील हरकत, देखें; छेड़खानी करने का वीडियो वायरल | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button