.

एकनाथ के बेटे श्रीकांत शिंदे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ देने लगे आदेश, एनसीपी बोली- मिल गया सुपर सीएम | ऑनलाइन बुलेटिन

मुंबई | [महाराष्ट्र बुलेटिन] | super cm : एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) ने शुक्रवार को लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने और अधिकारियों को आदेश देने के लिए माफी मांगने को कहा है। श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) ने तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र को सुपर सीएम मिल गया है।

 

दरअसल, श्रीकांत शिंदे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर वायरल होने के बाद एनसीपी ने शिंदे के बेटे को निशाने पर लिया।

 

एनसीपी के प्रवक्ता महेश तापसे ने श्रीकांत शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह ‘सुपर सीएम’ बन गये हैं। तापसे का यह बयान श्रीकांत शिंदे के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे एक फोटो के वायरल होने के बाद सामने आया है। कहा कि उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

 

अनुच्छेद 370 पर बोला सुप्रीम कोर्ट, दशहरा की छुट्टी के बाद करेंगे सुनवाई | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button