.

साइरस मिस्त्री मौत मामले में डॉक्टर अनाहिता पंडोले के खिलाफ FIR, लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप | ऑनलाइन बुलेटिन

मुंबई | [महाराष्ट्र बुलेटिन] | सितंबर 2022 में महाराष्ट्र के पालघर जिले में साइरस मिस्त्री की एक कार हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुंबई की चर्चित महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज किया है। पालघर पुलिस की ओर से यह केस कार के डेटा चिप के विश्लेषण, मर्सिडीज बेंज की अंतिम रिपोर्ट और डॉ अनाहिता पंडोले के पति डेरियस पंडोले के बयान के आधार दर्ज की है।

 

डॉ पंडोले पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण मौत का केस दर्ज किया गया है। पंडोले, डेरियस और मिस्त्री गुजरात से मुंबई की यात्रा कर रहे थे, लेकिन पालघर में सूर्य नदी के पुल पर कार हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में मिस्त्री और उनके दोस्त डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।

 

हादसे में घायल डॉ पंडोले का चल रहा है इलाज

 

डॉ पंडोले का मुंबई के एक अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है, जबकि डेरियस को इस सप्ताह की शुरुआत में छुट्टी दे दी गई थी। डेरियस ने मंगलवार को अपने दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।

 

रियस पंडोले ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी डॉ अनाहिता मर्सिडीज बेंज कार तीसरी लेन में चला रही थीं और जब सड़क पालघर में सूर्य नदी के पुल पर संकरी हुई तो वह कार को तीसरी लेन से दूसरे लेन में नहीं ले जा सकीं।

 

ट्रक की वजह से लेन नहीं बदल पाईं

 

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने तीसरी लेन से दूसरी लेन में गाड़ी ले जाने की कोशिश की तो देखा की दाहिनी तरफ (दूसरी लेन में) एक ट्रक है जिसके कारण वह दूसरी लेन में कार नहीं ले जा सकीं। उन्होंने कहा कि सूर्य नदी के पुल पर यह सड़क संकरी हो जाती है। जिसके बाद यह हादसा हुआ।

 

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने डेरियस पंडोले का बयान दर्ज कर लिया है लेकिन उनकी पत्नी अनाहिता पंडोले का बयान अभी तक दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि अभी वो अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

 

ये भी पढ़ें:

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में चला पंजाब वाला दांव, लिखकर बता दिया कांग्रेस की कितनी सीटें आएंगी | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button