.

युवा साहित्यकार आरएस आघात के संपादन में बिलासपुर छत्तीसगढ़ से प्रकाशित हुआ प्रथम काव्य संग्रह | Onlinebulletin.in

 

बिलासपुर | #Onlinebulletin.in | #Onlinebulletin | बैंकिग सेवा में कार्यरत युवा लेखक व कवि आर एस आघात का नया काव्य संग्रह प्रवासी मजदूर व उनकी संवेदनाएं संकल्प प्रकाशन बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हुआ है।

 

इस काव्य संग्रह के माध्यम से आरएस आघात ने संपादन के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। इस काव्य संग्रह से पूर्व आघात का एक एकल काव्य संग्रह नगमें उनकी यादों के व चार साझा काव्य संग्रह मां, कोरोना, मां की ममता व काव्यानुरंजनी प्रकाशित हो चुके हैं। इस नए काव्य संग्रह के माध्यम से लेखक ने प्रवासी मजदूरों की व्यथा को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

 

आघात के लेख व कविता, गीत, कहानी विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं व पुस्तकों में प्रकाशित होते रहते हैं। इसी वर्ष आरएस आघात को उनके लेखन व सामाजिक कार्यों को देखते हुए साहित्य चेतना मंच, सहारनपुर द्वारा वर्ष 2021 के द्वितीय ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

 

आरएस आघात उभरते हुए युवा लेखक व कवि हैं साथ ही सामाजिक कार्यों में जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। युवा लेखक आघात उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव नगला पूसा के मूल निवासी हैं जोकि वर्तमान में उत्तराखंड को राजधानी देहरादून में बैंकिग सेवा में कार्यरत हैं।


Back to top button