.

gujarat election results: भाजपा ने गुजरात में तोड़े सारे रिकॉर्ड, नरेंद्र से भी आगे भूपेंद्र; कांग्रेस के माधव सिंह सोलंकी की जीत भी पड़ी फीकी | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

अहमदाबाद | [ गुजरात बुलेटिन ] | gujarat election results: 1985 में कांग्रेस के माधव सिंह सोलंकी की लीडरशिप में कांग्रेस 149 सीटों पर जीती थी। इसे अब तक गुजरात में रिकॉर्ड माना जाता था, जिसे भाजपा तोड़ने की ओर है। भाजपा की यह जीत उसके लिए बड़े तोहफे की तरह है, जो 7वीं बार जीती है। 

 

मुझे भरोसा है कि नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेगें, पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान यह बात कही थी। यह अब सही साबित हो गई है।

 

गुजरात का 1960 में गठन हुआ था और उसके बाद से आज तक किसी ने भी इतनी सीटें हासिल नहीं की है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।

 

भाजपा के लिए लगातार 7वीं बार गुजरात में जीत हासिल करना भी एक रिकॉर्ड ही है। इससे पहले पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों ने लगातार 7 बार जीत हासिल की थी। इस तरह भाजपा एक बार फिर से गुजरात में सत्ता हासिल कर चुकी है और अगले चुनाव तक गुजरात में उसके 32 साल पूरे हो जाएंगे।

 

इस तरह भाजपा किसी एक राज्य में सबसे ज्यादा सालों तक सत्ता में बने रहने का रिकॉर्ड भी बना लेगी। गुजरात में भाजपा की जीत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी को 53 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस 26.8 पर्सेंट पर ही अटक गई है।

 

 ‘आप’ चलते कांग्रेस को हुआ बड़ा घाटा?

 

माना जा रहा है कि इसकी वजह आम आदमी पार्टी की ओर से वोटों का काटा जाना है। अरविंद केजरीवाल की आप को 13.6 फीसदी वोट मिले हैं। इससे साफ है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी यदि मुकाबले में नहीं होती तो कांग्रेस को 40 फीसदी के करीब वोट मिल सकते थे, जितने उसे हासिल होते रहे हैं।

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल में 106 पदों पर भर्ती निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, खबर में देखें अप्लाई Link, जल्दी करें कहीं मौका छूट ना जाए | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन
READ

 

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 156 सीटों पर जीत हासिल करना बड़ी उपलब्धि है और यह बहुमत के लिए जरूरी 92 सीटों से कहीं ज्यादा है।

 

मोरबी में भी जीत गई BJP, रिवाबा को भी आशीर्वाद

 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी की साख के लिए जनता का वोट डालना भाजपा के फायदे में गया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के वोट बंटवारे ने भी उसका काम आसान कर दिया।

 

गुजरात में भाजपा के टिकट पर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को जीत मिली है।

 

इसके अलावा ब्रिज हादसे का शिकार हुए मोरबी में भी भाजपा ही जीती है। इससे पता चलता है कि भाजपा की यह जीत उसके लिए कितनी अहम है।

 

ये भी पढ़ें:

Mainpuri Bypoll Election Result : बहू डिंपल यादव की जीत के दिन प्रसपा का सपा में विलय, फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शिवपाल सिंह | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

Related Articles

Back to top button