.

हिटलर की मौत मरेगा मोदी, सेना के बीच ऐसा ही संस्था बनाया था जिसका नाम था खाकी, कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय hitalar kee maut marega modee, sena ke beech aisa hee sanstha banaaya tha jisaka naam tha khaakee, kaangres neta subodh kaant sahaay

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | अग्निपथ योजना के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे ‘सत्याग्रह के मंच से आक्रोशित कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी है। झारखंड से आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने हिटलर की तुलना करते हुए मर्यादा लांघ दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिटलर की राह चल रहे हैं और हिटलर की मौत मरेंगे। सुबोध कांत ने जिस समय यह टिप्पणी की मंच पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे।

 

अग्निपथ योजना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”मुझे तो लगता है हिटलर का सारा इतिहास इसने पार कर लिया। हुड्डा साहब बड़े गांव की भाषा में समझा रहे थे। हिटलर ने भी ऐसी संस्था बनाई थी जिसका नाम था खाकी, सेना के बीच उसने बनाया था। मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। याद रखो मोदी।”

 

 

पिछले 10 दिन से संघर्ष का पर्व हम लोग मना रहे हैं, यह उत्साह लगन और समर्पण देखने को मिल रहा है। किसी के चहेरे पर शिकन नहीं है। क्योंकि 135 साल का इतिहास मोदी को पता नहीं है, लेकिन कांग्रेस के लोगों को पता है कि हम किस परंपरा का पालन करते हैं। मैं गर्व से कहना चाहता हूं कि सेना के कुछ परिवार का मामला था और राहुल जी को हमने देखा कि दिल्ली के पांच थानों में उन्होंने गिरफ्तारी दी थी। मुझे लगा कि इस आदमी में दम है। आंख में आंख डालकर बात करने वाला कोई व्यक्ति है तो वह राहुल गांधी। और मोदी उसे गीदड़ भभकी से डराना चाहते हो?

 

पीएम मोदी को बताया मदारी

 

सुबोध कांत सहाय ने कहा, ”झारखंड में हमारी गठबंधन की सरकार है, उसे गिराने के लिए डेढ़ महीने से ईडी का हर दिन रेड चल रहा है। हर तरह से, मुख्यमंत्री को कैसे फंसाया जाए। हमें याद रखना होगा कि भाजपा ने किस तरह हमारी 2-3 चुनी सरकारों को गिराया है। मोदी जो मदारी के रूप में इस देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गया है।”

 

पूर्व मंत्री ने कांग्रेस को शहीदों की पार्टी बताते हुए कहा, ”कांग्रेस ने कभी लक्ष्मण रेखा पार नहीं की। नेहरू-गांधी परिवार, जब सोनिया गांधी जब इनकार कर रही थीं प्रधानमंत्री बनने से तो मैंने उनकी माइक छीन ली थी। मैंने कहा था कि आपको नहीं बोलने दूंगा, क्योंकि आपके नाम से हम चुनकर आए हैं, उन पर तुम उंगली उठा रहे हो। कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।”

 

 

 

 

Modi will die Hitler’s death, a similar organization was created among the army whose name was Khaki, Congress leader Subodh Kant Sahai

 

 

New Delhi | [National Bulletin] | Congress leader Subodh Kant Sahai, angry with the ‘Satyagraha’ stage going on at Jantar Mantar against the Agneepath scheme, has made a controversial remark on Prime Minister Narendra Modi. The senior Congress leader coming from Jharkhand crossed the limit by comparing him to Hitler. He said that PM Modi is following the path of Hitler and will die Hitler’s death. When Subodh Kant made this remark, many big leaders of Congress were present on the stage.

 

On the Agneepath plan, the former Union Minister said, “I think it has crossed all the history of Hitler. Hooda sahib was explaining in the language of the big village. Hitler had also created such an organization named Khaki, he had created among the army. If Modi follows the path of Hitler, Hitler will die. Remember Modi.

 

 

 

For the last 10 days, we are celebrating the festival of struggle, this enthusiasm, dedication and dedication is being seen. There is no wrinkle on anyone’s face. Because Modi does not know the history of 135 years, but the people of Congress know what tradition we follow. I want to proudly say that there was some family matter of army and we saw Rahul ji that he had given arrest in five police stations of Delhi. I thought this man had power. If there is anyone who talks eye to eye, it is Rahul Gandhi. And Modi wants to scare her with the jackal boar?

 

 Told PM Modi Madari

 

Subodh Kant Sahai said, “We have a coalition government in Jharkhand, ED’s raids are going on every day for one and a half months to topple it. By all means, how to frame the Chief Minister. We have to remember how BJP brought down our 2-3 elected governments. Modi who has come to this country in the form of Madari has come in a completely dictatorial form.

 

Describing the Congress as a party of martyrs, the former minister said, “Congress has never crossed the Lakshman Rekha. Nehru-Gandhi family, when Sonia Gandhi was refusing to become Prime Minister, I snatched her mike. I said that I will not let you speak, because in your name we have chosen you, you are pointing fingers at them. No Congress worker will tolerate this.

 

उतराखंड के फाइव स्टार होटल में हाउसकीपर से रेप, छत्तीसगढ़ का नाबालिग गिरफ्तार utaraakhand ke phaiv staar hotal mein hausakeepar se rep, chhatteesagadh ka naabaalig giraphtaar

 

 

 

 


Back to top button