.

जम्मू-कश्मीर में बेअदबी की घटना, रातभर चली छापेमारी के बाद कुरान को पानी में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार | ऑनलाइन बुलेटिन

श्रीनगर | [नेशनल बुलेटिन] | खान मस्जिद गोजवारा (जम्मू-कश्मीर) में बेअदबी की घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने कुरान को पानी में फेंक दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान इरशाद अहमद मीर के तौर पर हुई है। वह श्रीनगर के मलूरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

कुरान को पानी में फेंकने वाले शख्स इरशाद अहमद मीर की गिरफ्तारी रातभर चली छापेमारी के बाद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी मीर मानसिक तौर पर बीमार मालूम पड़ता है। मीर के खिलाफ नौहट्टा थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया था जो अब सामान्य स्थिति में है।

 

मानव तस्करी गिरोह से 14 महिलाओं को छुड़ाने का दावा

 

दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम जिले में मानव तस्करी गिरोह का शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। इसके साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से 14 महिलाओं को छुड़ाने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में मानव तस्करी के सक्रिय होने की सूचना पर कार्रवाई की गई।

 

थाना बडगाम की एक टीम ने गांव दुलीपोरा में एक स्थान पर छापा मारा। इस दौरान शमीम अहमद भट के घर और उसके आसपास के स्थानों से 14 महिला (कुछ नाबालिगों सहित) पीड़ितों को बचाया। पुलिस ने शमीम अहमद और अन्य दो आरोपियों शगुफ्ता और अस्मत को गिरफ्तार कर लिया।

 

ये भी पढ़ें:

उद्धव ठाकरे को फायदा देंगे मराठी मुसलमान? 2014 में भाजपा का किया था समर्थन, यहां जानें फिर क्या हुआ था | ऑनलाइन बुलेटिन

राहुल गांधी के खाते में जुड़ी एक और नाकामी, प्रियंका का भी नहीं चला जादू; ऐसा रहा हालिया चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन l ऑनलाइन बुलेटिन
READ

Related Articles

Back to top button