.

IPL Auction 2022 : डिवॉल्ड ब्रेविस और राहुल त्रिपाठी बने करोड़पति, इन टीमों ने लगाए दांव, पढ़ें विस्तृत खबर l ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली l (नेशनल बुलेटिन) l ईशान किशन आईपीएल 2022 (IPL Mega Auction 2022) की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर 15.25 करोड़ की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। वहीं दीपक चाहर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए लुटाए हैं। इससे पहले आज की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12 करोड़ 25 लाख में खरीदा था। उसके बाद हर्षल पटेल 10 करोड़ 75 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में वापस गए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8 करोड़ 25 लाख में, रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में और पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ में खरीदा है। वॉशिंगटन सुंदर और क्रुणाल पांड्या पर भी नीलामी के दौरान धनवर्षा हुई है। दोनों खिलाड़ियों को 8 करोड़ से ज्यादा रकम मिली है। निकोलस पूरन और वानिंदु हसरंगा अभी तक आईपीएल 2022 नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। दोनों की जेब में 10.75 करोड़ रुपए आए हैं। स्पिनर्स आईपीएल फ्रेंचाइजियों को अपनी ओर आकर्षित करने में नाकाम रहें। युजवेंद्र चहल 6.50 करोड़ और राहुल चाहर 5.25 करोड़ बटोरने में कामयाब रहें।

 

पढ़ें LIVE IPL Mega Auction 2022 Updates

 

सरफराज खान पहुंचे दिल्ली

 

दिल्ली कैपिटल्स ने सरफराज खान को उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा। इससे पहले वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे।

 

रियान पराग और अभिषेक शर्मा पर हुई नोटों की बरसात

 

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को 3.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में वापस शामिल किया है। 30 लाख के बेस प्राइज से शुरू हुई थी पराग की बोली। वहीं 20 लाख के बेस प्राइज वाले अभिषेक शर्मा को 6.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

 

राहुल हुए मालामाल, हैदराबाद ने खरीदा

 

दाएं हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.50 करोड़ रुपए में खरीदा उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए था।

 

मुंबई इंडियंस के हुए डिवॉल्ड ब्रेविस

 

बेबी डीविलियर्स के नाम से मशहूर डिवॉल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। ब्रेविस डी विलियर्स की परछाई बताए जाते हैं, वह डी विलियर्स के अंदाज में ही शॉट खेलते हैं। इसके अलावा अश्विन हेब्वार को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा। अनमोलप्रीत सिंह अनसोल्ड रहे।

 

अभिनव सदरंगनी बने करोड़पति

 

कर्नाटक के अभिनव सदरंगनी को गुजरात टाइटंस ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा। यह खिलाड़ी बड़े शॉर्ट खेलने में माहिर है।

 

प्रियम गर्ग को हैदराबाद ने खरीदा

 

अंडर 19 वर्ल्ड कप के कप्तान प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइज में अपनी टीम में दोबारा शामिल किया है।

 

ब्रेक के बाद नीलामी फिर शुरू

 

20 मिनट के ब्रेक के बाद नीलामी फिर शुरू हो गई है। अब अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। पहली बोली रजत पाटीदार पर, वह अनसोल्ड रहे।

 

आरसीबी से छूटा चहल का साथ, राजस्थान में हुए शामिल

 

आईपीएल 2022 की नीलामी में युजवेंद्र चहल का राजस्थान रॉयल्स ने 6.50 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बाद यह उनकी तीसरी टीम है। वहीं अमित मिश्रा अनसोल्ड रहे।

 

5.25 करोड़ में पंजाब के हुए राहुल चाहर

 

पंजाब किंग्स ने लेग स्पिनर राहुल चाहर को 5.25 करोड़ रुपए की रकम में अपनी टीम में शामिल किया। पंजाब के मालिक नेस वाडिया राहुल चाहर को खरीदने में उत्सुक दिखाई दे रहे थे और वह जल्द बिड अपने नाम करने की गुहार लगा रहे थे।

 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे कुलदीप यावद

 

भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। पंजाब किंग्स ने भी कुलदीप को खरीदने के लिए दिल्ली से बिड वॉर की, मगर जीत दिल्ली कै नाम रही। वहीं ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जैम्पा अनसोल्ड रहे।

 

नीलामी में अब स्पिनर्स की बारी

 

आईपीएल 2022 की नीलामी में अब स्पिनर्स की बारी है। इंग्लैंड के आदिल रशिद, मुजीब जादरान और इमरान ताहिर अनसोल्ड रहे हैं।

 

शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

 

अभी तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते नजर आए शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इसके बाद दिल्ली ने मुस्तफिजुर रहमान को भी 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज में खरीदा है।

 

भुवनेश्वर कुमार की हैदराबाद में वापसी

 

सनराइजर्स हैदराबाद ने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 4.20 करोड़ रुपए की बोली लगाकर वापस अपनी टीम में शामिल किया है। हैदराबाद ने इस साल भी भूवी के अनुभव पर भरोसा जताया है।

 

मार्क वुड को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खरीदा

 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को लखनऊ सुपर जाइंड्स ने 7.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज से शुरू हुई वुड की नीलामी में दिल्ली ने भी दिलचस्पी दिखाई। मगर अंत में LSG ने बाजी मारी।

 

7.75 करोड़ में RCB के हुए हेजलवुड

 

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को आरसीबी ने 7.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। हेजलवुड को खरीदने में मुंबई इंडियंस ने भी काफी रूचि दिखाई थी।

 

लॉकी फर्ग्युसन को भी मिले 10 करोड़

 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले वह केकेआर की टीम का हिस्सा थे।

 

प्रसिद्ध कृष्णा पर राजस्थान रॉयल्स ने खर्च की मोटी रकम

 

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज में वह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।

 

दीपक चाहर की हुई CSK में वापसी

 

दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में वापस शामिल किया है। यह सीएसकी की आईपीएल नीलामी में एक खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा खर्च की जाने वाली रकम है। दीपक चाहर के बाद नीलामी में आए उमेश यादव अनसोल्ड रहे।

 

नटराजन को हैदराबाद ने खरीदा

 

टी नटराजन की नीलामी 1 करोड़ के बेस प्राइज से शुरू हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। गुजरात जाइंट्स ने भी नटराजन को खरीदने में रूचि दिखाई थी।

 

ब्रेक के बाद आईपीएल नीलामी फिर शुरू

 

10 मिनेट के छोटे ब्रेक के बाद नीलामी फिर शुरू हो गई है। अब बारी तेज गेंदबाजों की है।

आईपीएल नीलामी के

इतिहास में मुंबई

 

इंडियंस द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी

 

  1. ईशान किशन – 15.25 करोड़
  2. रोहित शर्मा- 9.2 करोड़
  3. क्रुणाल पांड्या- 8.8 करोड़
  4. नाथन कूल्टर-नाइल – 8 करोड़

 

निकोलस पूरन को SRH ने खरीदा

 

वेस्टइंडीज के विकेट कीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इसी के साथ विकेट कीपर की लिस्ट खत्म हो गई है। 10 मिनट के ब्रेक के बाद नीलामी फिर शुरू होगी।

 

ऋद्धिमान साहा और सैम बिलिंग्स रहे अनसोल्ड

 

ऋद्धिमान साहा और सैम बिलिंग्स आईपीएल 2022 की नीलामी में अनसोल्ड रहे। किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में रूचि नहीं दिखाई।

 

दिनेश कार्तिक हुए आरसीबी के

 

7 साल बाद आरसीबी के लिए खेलते दिखाई देंगे दिनेश कार्तिक, आईपीएल 2022 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कार्तिक को खरीदने में पूरा जोर लगाया, मगर अंत में उन्हें पीछे हटना पड़ा।

 

जॉनी बेयरस्टो को पंजाब किंग्स ने खरीदा

 

विकेट कीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को पंजाब किंग्स ने 6.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। बेयरस्टोकी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई मगर अंत में बाजी पंजाब ने मारी।

 

IPL नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

 

  1. 16.25 करोड़ – क्रिस मॉरिस
  2. 16.00 करोड़ – युवराज सिंह
  3. 15.50 करोड़ – पैट कमिंस
  4. 15.25 करोड़ – ईशान किशन*
  5. 15.00 करोड़ – काइल जैमीसन

 

ईशान किशन को मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा

 

ईशान किशन पर मुंबई इंडियंस ने धनवर्षा करते हुए 15.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। यह आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी बोली है। इससे पहले उन्होंने 2011 में रोहित शर्मा को 9.25 करोड़ में खरीदा था।

 

चेन्नई सुपर किंग्स ने अंबाति रायुडू को खरीदा

 

चेन्नई सुपर किंग्स अपने पुराने खिलाड़ियों पर दांव लगा रही है। ब्रावो और उथप्पा के बाद सीएसके ने रायुडू को 6.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

 

मैथ्यू वेड रहे अनसोल्ड

 

नीलामी में अगला नंबर विकेट कीपर का है। मैथ्यू वेड अनसोल्ड रहे।

 

नबी रहे अनसोल्ड

 

अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी नीलामी में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था।

 

मिशेल मार्श को दिल्ली ने 6.50 करोड़ में खरीदा

 

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मिशेल मार्श को 6.50 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। डेविड वॉर्नर को भी दिल्ली ने नीलामी में खरीदा है। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी मार्श को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई।

 

क्रुणाल पांड्या को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खरीदा

 

हरफनमौला क्रुणाल पांड्या को नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंड्स ने 8.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। क्रुणाल को खरीदने में लखनऊ के अलावा सीएसके, पंजाब और गुजरात ने रूचि दिखाई।

 

सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉशिंगटन सुंदर को 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा

 

वॉशिंगटन सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। 1.50 करोड़ से शुरू हुई सुंदर की नीलामी में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले हिस्सा लिया। बाद में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भी रुचि दिखाई और अंत में हैदराबाद ने सुंदर को अपनी टीम में शामिल किया।

 

Rcb ने हसरंगा को 10.75 करोड़ में खरीदा

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा को 10.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। वह पिछले सीजन भी इसी टीम का हिस्सा थे।

 

 

 

IPL Auction 2022 Live: इस बीच, एक दुर्भाग्यूपर्ण खबर आ रही है। ऑक्शनर बेहोश हो गए हैं और नीलामी को रोक दी गई है। वह उस समय बेहोश पड़े जब वो श्रीलंकाई ​लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की बोली लगा रहे थे।  

 

IPL Auction 2022 Live: ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को लखनऊ सुपरजाएंटस ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। हुड्डा ने हाल में वनडे में डेब्यू किया है। 

 

IPL Auction 2022 Live: हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने ही 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया है। वह आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 

 

IPL Auction 2022 Live: ऑलराउंडर जेसन होल्डर को लखनऊ सुपरजाएंटस ने 8 करोड़ 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। होल्डर ने हाल में 4 गेंदों पर लगातार 4 विकेट लिए थे। 

 

IPL Auction 2022 Live: नितीश राणा को कोलकाता ने 8 करोड़ रुपये में वापस अपने साथ जोड़ लिया है। 

 

IPL Auction 2022 Live: दिग्गज आलराउंडर ड्वैन ब्रावो को 4 करोड़ 40 लाख में उनकी ही टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। 

 

IPL Auction 2022 Live: ओपनर देवदत्त पडीक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा। पडीक्कल इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में थे।

 

IPL Auction 2022 Live: किलर​ मिलर डेविड मिलर अनसोल्ड रहे। उन्हें पहली बार में अब तक किसी ने खरीदा है। 

 

 

IPL Auction 2022 Live: गुजरात टाइटंस ने ओपनर जेसन रॉय को 2 करोड़ रुपये में खरीदा। 

 

IPL Auction 2022 Live: चेन्नई सुपर किंग्स ने रोबिन उथप्पा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

 

IPL Auction 2022 Live: शिमरन हेटमायर को 8.50 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। हेटमायर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स में थे।  

 

ब्रेक के बाद फिर से नीलामी शुरू हो गई है। लखनऊ सुपरजाएंटस ने आक्रामक बल्लेबाज मनीष पांडे को 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। पांडे का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। मनीष काफी समय से SRH का ही हिस्सा थे।

 

IPL 2022 Auction में अभी तक बिके खिला​ड़ी:

 

श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

कगिसो रबाडा– 9.25 करोड़, पंजाब किंग्स, (PBKS)

शिखर धवन – 8.25 करोड़, पंजाब किंग्स, (PBKS)

ट्रेंट बोल्ट – 8 करोड़, राजस्थान रॉयल्स, (RR)

पैट कमिंस – 7.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स, (KKR)

फाफ डुप्लेसिस – 7 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, (RCB)

क्विंटन डिकॉक – 6.75 करोड़, लखनऊ सुपरजाएंटस,(LSG)

डेविड वॉर्नर– 6.25 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स, (DC)

मोहम्मद शमी – 6.25 करोड़, गुजरात​ जायंट्स(GT)

रविचंद्रन अश्विन– 5 करोड़ख् राजस्थान रॉयल्स, (RR)

 

 

डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा है। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम में थे और अपनी कप्तानी में टीम को ट्रॉफी जिताया था। 

 

 

क्विंटन डिकॉक को लखनऊ सुपरजाएंटस ने 6.75 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा है। 

 

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। डु प्लेसिस इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। 

 

 

गुजरात टाइटंस को मिला पहला फास्ट बॉलर। गुजरात ने मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

 

 

श्रेयस अय्यर 12 करोड़ 25 लाख रुपये में बिके। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदा। 

 

 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान ने 8 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा। वह इससे पहले मुंबई इंडियंस में थे। 

 

 

पंजाब किंग्स ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को 9 करोड़ और 25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। 

 

 

पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

 

 

रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ले 5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

 

 

पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। 

 

 

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली भी पहुंचे

 

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और अन्य लोग ऑक्शन की जगह पहुंच गए हैं। सभी टीमों के कोच और अन्य स्टाफ भी ऑक्शन टेबल पर है। 

 

क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स

 

आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के बिना नीलामी होगी। गेल ब्रेक पर हैं और एबी डिविलियर्स संन्यास ले चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों को भारत में बेहद पसंद किया जाता है और उनकी कमी खलेगी। 

 

 

KKR है तैयार-

 

 

IPL की नई टीम गुजरात ने मांगे सुझाव

 

IPL की नई टीम गुजरात टाइटंस पहली बार नीलामी में उतर रही है और फ्रेंचाइजी ने फैंस से सुझाव मांगे हैं कि उन्हें कौन सा खिलाड़ी खरीदना चाहिए।

 

 

 

ऑक्शन से ठीक पहले बड़ा बदलाव

 

आईपीएल नीलामी से ठीक पहले 10 खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में जोड़ा गया है, इनमें अधिकतर अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हैं। हर टीम अपने स्‍क्‍वॉड में ज्‍यादा से ज्‍यादा 25 खिलाड़ी रख सकती है। 

 

 

 

 

 

राजस्थान रॉयल्स के CEO का ट्वीट

 

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स के CEO ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने फिल्मी लाइन के जरिए दूसरी फ्रेंचाइजियों को संदेश देने की कोशिश की है। 

 

 

सनराइजर्स हैदराबाद भी है तैयार

 

पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के असिस्टेंट कोच का नीलामी से ठीक पहले बयान आया है। उन्होंने कहा है कि SRH तैयार है फिर से अपनी ‘ऑरेंज आर्मी’ खड़ी करने के लिए।

 

 

नीलामी से पहले पंजाब किंग्स का मजेदार ट्वीट

 

आईपीएल 2022 नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने मजेदार ट्वीट किया है। फ्रेंचाइजी ने इसके लिए फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से शाहरुख खान के डायलॉग को अपना बनाया है। पंजाब किंग्स ने लिखा, ‘हमें ना कुछ सुनाई देगा, ना दिखाई देगा, सिर्फ एक चीज सुनाई देगी- सोल्ड टू पंजाब किंग्स।’

 

 

IPL 2022 पर्स: किस टीम के पास कितना पैसा

 

पंजाब किंग्स : 72 करोड़ रुपये

सनराइज़र्स हैदराबाद : 68 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स : 62 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपर जायंट्स : 59 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 57 करोड़ रुपये

गुजरात टाइटंस : 52 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस : 48 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स : 48 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स : 48 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स : 47.5 करोड़ रुपये

 

 

 

नीलामी से पहले बढ़ा दीपक हुड्डा का भाव

 

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्‍शन से ठीक पहले भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) का भाव बढ़ गया है। हुड्डा की प्‍लेयर लिस्‍ट कैटेगरी को अपग्रेड कर दिया गया है। खिलाड़ियों की नीलामी में अब दीपक को कैप्‍ड कैटेगरी में अपग्रेड किया गया है। हुड्डा ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। हुड्डा का बेस प्राइस बढ़कर अब 40 से 75 लाख रुपये का हो गया है। 

 

 

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL 2022 Mega Auction) को शुरू होने में अब करीब एक घंटे का समय बचा है। बेंगलुरु में शुरू होने जा रही IPL 2022 नीलामी में इस बार कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 320 भारतीय जबकि 270 विदेशी खिलाड़ी हैं। 

 

 

 

 


Back to top button