.

IPS cadre bifurcation : 200 नए IPS ऑफिसर का हुआ कैडर बंटवारा; इस साल भी राजस्थानी अफसरों का रहा दबदबा, उत्तर प्रदेश को 19, बिहार को 10 तो इशू अग्रवाल को छत्तीसगढ़ कैडर, आईपीएस की देखें पूरी लिस्ट | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

IPS cadre bifurcation : नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] |  According to the list of the Union Home Ministry, Ishu Agarwal, who got 81st rank in the Civil Services Examination, has got the Chhattisgarh cadre. This is his home cadre. On the other hand, Shailaja of Bihar has got Bihar cadre only.

 

भारत सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणामों के आधार पर 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को कैडर आवंटित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कैडर आवंटन की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। कैडर आवंटन में उत्तर प्रदेश को 19 नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं। वहीं, बिहार को के हिस्से में भी 10 नए ऑफिसर आए हैं। इस साल भी राजस्थान का दबदबा कायम रहा। देश को जो 200 नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं, उनमें से 27 राजस्थान से हैं।

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय की लिस्ट के मुताबिक, सिविल सेवा परीक्षा में 81वां स्थान लाने वाले इशू अग्रवाल को छत्तीगढ़ कैडर मिला है। यह उनका होम कैडर है। वहीं, बिहार की शैलजा को बिहार कैडर ही मिला है। इन्होंने 83वां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा शुभांशि कटियार को उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। लिस्ट में अगला नाम एनजे बेनाका प्रसाद का है, जिन्हें कर्नाटक कैडर मिला है। वह कर्नाटक के ही रहने वाले हैं। (IPS cadre bifurcation)

 

96वां स्थान लाने वाली मिनी शुक्ला को मध्य प्रदेश, अनिकेत ध्यानेश्वर हिरदे को महाराष्ट्र, किरण पीबी को केरल और संकेत कुमार को बिहार कैडर मिला है। संकेत बिहार की रहने वाले हैं। उन्होंने 105वां स्थान हासिल किया था। वहीं, बिहार के दरभंगा के रहने वाले आशीष कुमार ठाकुर को त्रिपुरा कैडर मिला है। उन्हें 362वां स्थान मिला था।

 

राजस्थानी अफसरों का दबदबा

 

आईपीएस अफसरों में आयुष जाखड़ को एमपी, आयुष जैन को गुजरात, दिनेश प्रताप सिंह राठौड़ को असम मेघालय, जीवन देवाशीष बेनीवाल को महाराष्ट्र , प्रतीभा को गुजरात, राहुल बंसल को छत्तीसगढ़, माविश टाक को यूपी कैडर दिया गया है। वहीं, रोहन केशान को त्रिपुरा, ईशान सोनी को यूपी, रामकृष्ण सारण को एजीएमयूटी, आयुष यादव को हरियाणा, जितेंद्र चौधरी को उत्तराखंड, अंशुल नागर को तमिलनाडु, राजकुमार मीना को यूपी, सिद्धार्थ बारवाल को महाराष्ट्र, राजेश मीना को तेलंगाना, अन्नू टेटू को असम मेघालय, गगन सिंह मीना को हरियाणा कैडर मिला है। इसके अलावा अजय कुमार मीना को गुजरात, विकास मीना को एजीएमयूटी, मातेंद्र कुमार मीना को असम मेघालय, सुलेखा जगरवाल को एजीएमयूटी, शुभम मीना को झारखंड, अशोक मीना को पंजाब व हार्दिक मीना को केरल कैडर मिला है। (IPS cadre bifurcation)

 

राजस्थान को मिले 6 नए IPS अधिकारी

 

केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर में छह नए आईपीएस अफसरों को जगह दी है। इसमें अजेय सिंह राठौड़ एवं विशाल जांगिड़ मूल रूप से राजस्थान के ही हैं। जबकि पंकज यादव एवं उषा यादव हरियाणा, आदित्य काकाडे मध्य प्रदेश और विनय कुमार डीएच कर्नाटक मूल के हैं। राजस्थान का वर्तमान में 222 आईपीएस अधिकारियों का कैडर है। इनमें से 194 पद भरे हैं और छह नए अफसरों के आने से वर्तमान संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी। सिविल सेवा परीक्षा-2021 में चयनित 200 अभ्यथियों में से 27 युवा राजस्थान मूल के हैं। इनमें अजेय सिंह राठौड व विशाल जांगिड़ शामिल हैं। चयनित अन्य 25 आईपीएस अफसरों को दूसरे राज्यों का कैडर अलॉट किया गया है।(IPS cadre bifurcation)

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रतिदिन नवीनतम सरकारी नौकरी, रोजगार समाचार, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

Rahul Gandhi-Narendra Modi : विदेशी धरती पर भी कम नहीं होते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर, इन 7 मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर साधा निशाना | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button