.

करौली हिंसा : आग के आगोश से मासूम को बचाने वाले कांस्टेबल को CM गहलोत ने दिया पदोन्नति का तोहफा, जानिए पूरा मामला | ऑनलाइन बुलेटिन

जयपुर | (राजस्थान बुलेटिन) | करौली जिले में एक मासूम को हिंसा से बचाने वाले पुलिस कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा मिला है। प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल नेत्रेश से फोन पर बात की और मासूम को बचाने पर शाबाशी दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांस्टेबल से कहा- आप ने बहुत शानदार काम किया है। मुझे बहुत अच्छा लगा सुनकर और पढ़कर। मैंने डीजीपी साहब को बुलाया था। पुलिस कमिश्नर भी थे। मैंने डीजीपी एमएल लाठर को आपको प्रमोशन करने के लिए कहा। बैठक में हमने कांस्टेबल से हैडकांस्टेबल बनाने का निर्णय लिया है। मैं आपको बधाई देता हूं। शुभकानाएं देता हूं।

 

 जान हथेली पर रखकर काम किया,bसीएम

 

सीएम गहलोत ने कांस्टेबल से कहा कि ड्यूटी कई लोगों की होती है, लेकिन जान को हथेली पर रखकर आपने अपने कार्य को अंजाम दिया है। वह तारीफ के योग्य है। आपने बहुत साहस दिखाया। आप बधाई के बहुत-बहुत पात्र है। जयपुर आओगे तब आपसे मिलेंगे।

 

राजस्थान पुलिस ने अपने ट्वीटर पर लिखा- एक मां को साथ लिए, सीने से मासूम को चिपकाए दौड़ते खादी के कदम। कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा के जज्बे को सलाम। करौली उपद्रव के बीच आमजन की सुरक्षा पुख्ता करने में जुटी पुलिस।

 

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

 

दरअसल, राजस्थान के करौली जिल में शनिवार को निकाली गई बाइक रैली पर पथराव के बाद आगजनी की घटना हो गई थी। शनिवार को इस घटना की भयावह तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं एक ऐसी तस्वीर भी है जिस देखकर लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। तस्वीर मानवीय भाव, ममत्व और मार्मिकता की कहानी खुद बयां कर रही है। करौली हिंसा में पुलिस ने करीब 46 उपद्रवी गिरफ्तार किए है। जबकि 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 21 वाहन भी जब्त किए है। फिलहाल करौली में तनावपूर्ण शांति है।

 


Back to top button