.

गाय का गोबर खाकर बोला MBBS डॉक्टर; इससे तन और मन पवित्र हो जाएगा, मेरी मम्मी व्रत पर हमेशा गोबर लेती थी… देखें वीडियो | Onlinebulletin.in

नई दिल्ली | Onlinebulletin.in | Onlinebulletin | गाय के दूध के साथ इसके पेशाब में भी औषधीय गुण होने को लेकर बहस काफी पुरानी है। इस बीच हरियाणा के एक डॉक्टर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो गाय का गोबर खाता हुआ दिख रहा है। गाय का गोबर खाते हुए वह कहता है कि इससे तन और मन पवित्र हो जाएगा। मेरी मम्मी एकादशी के व्रत पर हमेशा गाय का गोबर लेती थी।

 

ट्विटर बायो के मुताबिक मनोज मित्तल पेशे से एमबीबीएस एमडी डॉक्टर हैं और हरियाणा के करनाल में बच्चों के चिकित्सक हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वह गाय का गोबर खाते हुए इसके फायदे बताते हैं। लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए मजे ले रहे हैं। 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मनोज मित्तल गौशाला में हैं। वह कहता है, ”गाय से मिलने वाले पंचगव्य का एक-एक हिस्सा मानवजाति के लिए बड़ा कीमती है। अगर हम गाय के गोबर की बात करें तो मेरी मम्मी हमेशा एकादशी के व्रत पर गाय का गोबर लेती थी।”

इसके बाद गोबर मुंह में लेते हुए वह कहता है, ”यदि हम एक चम्मच गाय का गोबर खा लेते हैं तो हमारा तन मन पवित्र हो जाता है। हमारी आत्मा पवित्र हो जाती है। यह एक बार हमारे गर्भ में चला गया तो पूरा शरीर शुद्ध कर देता है।


Back to top button