.

वीरांगना झलकारी बाई की मनी 164 वीं जयंती, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को किया याद | Onlinebulletin.in

अलीगढ़ | Onlinebulletin.in | Onlinebulletin | 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर 22 नवंबर 2021 को बुद्ध शिक्षा प्रसार समिति द्वारा अलीगढ़ में शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक व महिला उत्थान के लिए समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ बुद्ध वंदना व त्रिसरण के साथ किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों सहित लोगों की उपस्थिति रही और 1857 के क्रांति में वीरांगना झलकारी बाई के साहस को याद किया।

 

वीरांगना झलकारी बाई की जयंती राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, डा भीमराव अंबेडकर धर्मशाला, भदेशी रोड़, पला साहिबाबाद अलीगढ़ में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, डा भीमराव अंबेडकर धर्मशाला, भदेशी रोड़, पला साहिबाबाद अलीगढ़ में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

1857 स्वतंत्रता संग्राम की महान विरांगना महारानी झलकारी बाई की जयंती कार्यक्रम दोपहर 12 बजे  से दोपहर 3 बजे तक राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, डा भीमराव अंबेडकर धर्मशाला, भदेशी रोड़, पला साहिबाबाद अलीगढ़ में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले साथियों में श्रद्धेया कामेश्वरी गौतम, नेहा गौतम, खुशबू गौतम, पूनम, दीक्षा, श्रद्धेय अतुल बौद्घ जी, श्रद्धेय श्रीकांत सिंह व आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

©RS Aaghat, Aligarh

©आर एस आघात, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश              

परिचय- बुद्ध शिक्षा प्रसार समिति अलीगढ़ के प्रचार सचिव, रन फॉर अम्बेडकर के अध्यक्ष हैं. 


Back to top button