प्रियंका के ‘बिकनी पहनने के अधिकार’ वाले बयान पर BJP विधायक ने कहा- कपड़ों की वजह से बढ़ रहे रेप l ऑनलाइन बुलेटिन
नई दिल्ली l (नेशनल बुलेटिन) l BJP के विधायक रेणुकाचार्य ने महिलाओं के पहनावे पर बयान देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कपड़ों की वजह से रेप बढ़ रहे हैं। क्योंकि पुरुषों को उकसाया जाता है। बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य का यह बयान तब आया जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बिकनी पहनने के अधिकार को लेकर ट्वीट किया।
बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट में कहा कि चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान द्वारा संरक्षित है। महिलाओं को परेशान करना बंद करें।
"ಬಿಕಿನಿ" ಎಂದು ಹೇಳಿರುವುದು ಅತ್ಯಂತ ಕೀಳುಮಟ್ಟದ ಶಬ್ದ.
ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿನಿಯರು ಸಮವಸ್ತ್ರ / ಮೈತುಂಬ ಬಟ್ಟೆ ಹಾಕಿಕೊಂಡರೆ ಶೋಭೆ.
ಕೇಂದ್ರ ಹಾಗು ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಸರ್ಕಾರವಿಲ್ಲದೆ ಹತಾಶರಾಗಿ ಪ್ರಿಯಾಂಕ ಗಾಂಧಿ ಈ ಹೇಳಿಕೆ ನೀಡಿ ಮುಗ್ದ ಹೆಣು ಮಕ್ಕಳನ್ನು ಪ್ರಚೋದಿಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. pic.twitter.com/wKLIv7PoxA
— M P Renukacharya (@MPRBJP) February 9, 2022
इंडिया टुडे के मुताबिक प्रियंका गांधी के बयान पर रेणुकाचार्य ने कहा कि बिकनी जैसे शब्द का इस्तेमाल करना एक घटिया बयान को दर्शाता है। कॉलेज में पढ़ते समय, बच्चों को पूरी तरह से कपड़े पहनना चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण बलात्कार बढ़ रहे हैं क्योंकि पुरुषों को उकसाया जाता है। यह सही नहीं है। हमारे देश में महिलाओं का सम्मान है।
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक में कॉलेज के छात्रों के समर्थन में आईं और उन्होंने ट्वीट किया कि लड़कियां क्या कपड़े पहनेंगी यह उनका अपना फैसला है और यह अधिकार संविधान द्वारा संरक्षित है। गौरतलब है कि कर्नाटक में कुछ कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहन कर क्लास रूप में जाने पर बैन लगाया गया।
Whether it is a bikini, a ghoonghat, a pair of jeans or a hijab, it is a woman’s right to decide what she wants to wear.
This right is GUARANTEED by the Indian constitution. Stop harassing women. #ladkihoonladsaktihoon
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022
‘स्कूल में न हिजाब चलेगा और न केसरिया
वहीं, कर्नाटक सरकार सरकारी स्कूलों में न तो हिजाब के पक्ष में है और न केसरिया के। प्रदेश के राजस्व मंत्री अशोक ने कहा, ”छात्र सड़कों पर जो चाहें पहन सकते हैं, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य है। हमने छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के निर्देश पर प्रदेश में 3 दिन के लिए हाई स्कूल और कॉलेज बंद हैं। इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।