.

फिर लौट रहा कोरोना! केरल और महाराष्ट्र में बढ़े मामले, नोएडा में 144 लागू phir laut raha korona! keral aur mahaaraashtr mein badhe maamale, noeda mein 144 laagoo

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | कोरोना देश में एक बार फिर धीरे-धीरे पैर पसारने लगा है। महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन 1,000 से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आए। मुंबई में कोरोना केसों का पिछले 4 महीने का रिकॉर्ड टूटा। केरल में लगातार पांचवे दिन कोरोना के 1000 से ज्यादा नए केस दर्ज हुए। उधर, नोएडा में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए धारा 144 आगामी 30 जून तक बढ़ा दी गई है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों को पत्र लिखकर कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई थी।

 

देश में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। 4 जून 2022 को देश में कोरोना के 3962 नए केस सामने आए थे और 26 लोगों की मौत दर्ज हुई थी। हालांकि यह आंकड़ा 3 जून के मुकाबले थोड़ा राहत देने वाला है। शुक्रवार को कोरोना के 4 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। फिर भी कोरोना केस सरकार के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। खासकर पांच राज्यों जिनमें केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल हैं।

 

महाराष्ट्र में 1,000 पार हुए केस

 

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं। लगातार तीसरे दिन 1,000 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को 1,357 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 5,888 हो गए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए एक्सपर्ट्स लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं।

 

मुंबई में 4 महीने का रिकॉर्ड टूटा

 

शनिवार को महाराष्ट्र के कुल 1,357 मामलों में से अकेले मुंबई शहर में 889 मामले दर्ज किए गए है। मुंबई में कोरोना से एक शख्स की मौत भी हुई है। 4 महीने बाद मुंबई में एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं। वहीं, 31 मई को मुंबई में कोरोना के 506 नए केस मरीज मिले थे।

 

केरल में बुलानी पड़ी इमजेंसी मीटिंग

 

केरल ने शनिवार को लगातार पांचवें दिन 1,000 से अधिक कोविड -19 मामले दर्ज किए। शनिवार को प्रदेश में 1,544 नए केस दर्ज हुए। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 8,000 हो गई है। बढ़ते कोरोना केसों के बाद राज्य सरकार को स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलानी पड़ी। सरकार में एक मंत्री ने कहा, “विश्लेषणात्मक रूप से स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। कोई नया संस्करण नहीं है। यह अब तक ओमिक्रॉन संस्करण है। स्वास्थ्य विभाग जीनोमिक और स्पाइक प्रोटीन अनुक्रमण कर रहे हैं। मास्क पहनना जारी रखें और टीका लगवाएं।”

 

नोएडा में धारा 144 लागू

 

कोरोना संक्रमण को देखते हुए नोएडा में प्रशासन ने 30 जून तक धारा 144 को बढ़ा दिया है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्ध नगर आशुतोष द्विवेदी ने शनिवार को आदेश पारित करते हुए बताया कि शहर में कोविड-19 रोकथाम के साथ-साथ जनपद में शांति व्यवस्था को बनाऐ रखने के लिए जनपद में चार जून से 30 जून तक धारा 144 को बढ़ाया गया है।

 

केंद्र सरकार के निर्देश जारी

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल के 11 जिले, तमिलनाडु के 2 जिले, महाराष्ट्र के 6 जिले, कर्नाटक के एक जिले और तेलंगाना में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को कोरोना के मामलों की निगरानी और टेस्टिंग जारी रखने के साथ-साथ निर्धारित नमूनों के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग जारी रखने के लिए कहा है।

 

प्रतिकात्मक चित्र

 

Corona is returning again! Cases increased in Kerala and Maharashtra, 144 implemented in Noida

 

 

New Delhi | [National Bulletin] | Corona is slowly spreading its feet once again in the country. More than 1,000 new corona cases were reported in Maharashtra for the third consecutive day. The record of corona cases in Mumbai was broken for the last 4 months. More than 1000 new cases of corona were registered in Kerala for the fifth consecutive day. On the other hand, Section 144 has been extended till June 30 to control the corona infection in Noida. Recently, the central government had written a letter to 5 states including Maharashtra expressing concern over the increasing cases of corona.

 

The increasing cases of corona in the country are once again becoming a cause for concern. On June 4, 2022, 3962 new cases of corona were reported in the country and 26 deaths were registered. However, this figure is a bit of a relief as compared to June 3. On Friday, more than 4 thousand new cases of corona were reported. Nevertheless, corona cases are becoming a cause of concern for the government. Especially five states which include Kerala, Maharashtra, Karnataka, Telangana and Tamil Nadu.

 

 Cases crossed 1,000 in Maharashtra

 

Corona cases are increasing again in Maharashtra. More than 1,000 thousand cases have been reported for the third consecutive day. According to the Health Department, 1,357 new cases have been reported on Saturday. The active cases of corona in Maharashtra have increased to 5,888. In view of the speed of corona infection, experts are constantly expressing concern.

 

 4 months record broken in Mumbai

 

On Saturday, out of the total 1,357 cases in Maharashtra, 889 cases have been registered in Mumbai city alone. One person has also died due to corona in Mumbai. After 4 months, so many cases of corona have been reported in one day in Mumbai. At the same time, on May 31, 506 new case patients of corona were found in Mumbai.

 

Emergency meeting had to be called in Kerala

 

Kerala recorded over 1,000 Covid-19 cases for the fifth consecutive day on Saturday. On Saturday, 1,544 new cases were registered in the state. After which the number of active patients has increased to 8,000. Following the rising corona cases, the state government had to convene a high-level meeting to review the situation. A minister in the government said, “Analytically monitoring the situation closely. There is no new version. This is the Omicron version as of now. The health departments are doing genomic and spike protein sequencing. Continue to wear masks and get vaccinated.” Get it installed.”

 

 Section 144 imposed in Noida

 

In view of the corona infection, the administration in Noida has extended Section 144 till June 30. During this, strict action will be taken by the police administration against those who violate the rules. Additional Deputy Commissioner of Police, Law and Order, Gautam Budh Nagar, Ashutosh Dwivedi, while passing the order, said that in order to prevent Kovid-19 in the city as well as to maintain peace and order in the district, from June 4 to June 30, Section 144 was extended in the district. has gone.

 

 Central government instructions issued

 

According to the Union Health Ministry, 11 districts of Kerala, 2 districts of Tamil Nadu, 6 districts of Maharashtra, one district of Karnataka and Telangana have seen an increase in corona cases. Union Health Secretary Rajesh Bhushan has asked the states to continue the surveillance and testing of corona cases as well as genome sequencing for the prescribed samples.

 

 

 

IIT बॉम्बे कैंपस में कोरोना विस्फोट, मिले 30 लोग संक्रमित iit bombe kaimpas mein korona visphot, mile 30 log sankramit

 

 


Back to top button