.

सुभाष चंद बोस की होलोग्राम प्रतिमा अनावरण पर बोले पीएम, नेताजी ने कहा था मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा l ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली l (नेशनल बुलेटिन) l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। सुभाष चंद बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जल्दी ही नेताजी की प्रतिमा को ग्रेनाइट की भव्य प्रतिमा से बदल दिया जाएगा।

नेताजी की प्रतिमा लोकतांत्रिक मूल्यों और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने देश को विश्वास दिलाया था। पीएम ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं। ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है और ये स्थान जहां हम सब एकीकृत हैं ये भी ऐतिहासिक है।

 

सुभाष चंद बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने अंग्रेजों से कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा। उन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार कर दिया था।

 

पीएम ने कहा कि नेताजी, जिन्होंने हमें स्वाधीन और समप्रभु भारत का विश्वास दिलाया था, जिन्होंने बड़े गर्व, आत्मविश्वास और साहस के साथ अंग्रेजों के सामने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा। पीएम ने आगे कहा कि ये प्रतिमा आजादी के महानायक को कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि है। नेताजी सुभाष की ये प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को, हमारी पीढ़ियों को राष्ट्रीय कर्तव्य का बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

 

पीएम ने आगे कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का संकल्प है कि भारत अपनी पहचान और प्रेरणाओं को पुनर्जीवित करेगा। ये दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद देश की संस्कृति और संस्कारों के साथ ही अनेक महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का काम किया गया।


Back to top button