.

आधे उम्र की प्रेमिका के साथ आलीशान बंगले में रहते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कीमत जान रह जाएंगे दंग | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

मास्को | [वर्ल्ड बुलेटिन] | The report also quoted officials as saying that children were seen playing in the haveli premises. Some of her relatives are also seen here along with Alina Kabaeva. The website has also released photos.

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक रूसी वेबसाइट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन इन दिनों अपनी प्रेमिका के साथ 13000 वर्गफुट में फैले एक आलीशान बंगले में रह रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम अलीना काबेवा बताया जा रहा है, जो कि एक जिम्नास्ट हैं। वह लंबे समय से व्लादिमीर पुतिन के साथ जुड़ी हुई हैं। आपको बता दें कि इस परिसर में उनके बच्चों के खेलने के लिए एक खेल का मैदान भी है।

रूसी खोजी समाचार साइट द प्रोजेक्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि यह जगह मास्को के उत्तर पश्चिम में वाल्दाई झील पर स्थित है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि व्लादिमीर पुतिन ने साइप्रस में एक स्लश फंड के माध्यम से 12 करोड़ डॉलर में इसे खरीदा था। इसका निर्माण कार्य 2020 में शुरू हुआ और दो साल में यह बनकर तैयार हो गया। इसे पूरी तरह से रूसी डाचा की शैली में लकड़ी से तैयार किया गया है।

 

रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि हवेली परिसर में बच्चों को खेलते हुए देखा गया है। अलीना काबेवा के साथ उनकी कुछ रिश्तेदार भी यहां दिखती हैं। वेबसाइट ने तस्वीरें भी जारी की हैं। एक तस्वीर में एक शीशे की मेज और एक झूमर के साथ-साथ सोने की कुर्सियां दिखाई दे रही हैं। व्लादिमीर पुतिन का बेडरूम पारंपरिक ढंग से तैयार किया गया है।

 

आपको बता दें कि इस विला की रिपोर्ट सबसे पहले 2021 में जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की टीम ने की थी। उन्होंने दावा किया था कि इसे बनाने के लिए बजट फंड का इस्तेमाल किया गया था। क्रेमलिन और एलिना काबेवा ने बार-बार इसका खंडन किया। उन्होंने व्लादिमीर पुतिन के साथ रिश्तों को इनकार कर दिया था।

 

व्लादिमीर पुतिन की पार्टियों में शामिल होने वाले अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट तैयार किया गया है। हालांकि, किसी के नाम का जिक्र नहीं है। अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह भी कहा है कि उन्होंने दोनों को कभी एक साथ नहीं देखा, लेकिन उन्हें उनके बीच के रिश्ते को लेकर कोई शक नहीं है।

 

व्लादिमीर पुतिन ने 2014 में रूस के राष्ट्रीय मीडिया समूह का नेतृत्व की जिम्मेदारी अलीना काबेवा को सौंपी थी। इस पद के लिए उन्हें साल में लगभग 86 लाख पाउंड दी जाती है।

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रतिदिन नवीनतम सरकारी नौकरी, रोजगार समाचार, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में खराब प्रदर्शन के बावजूद ममता बनर्जी के रिश्तेदार को हरा कांग्रेस ने बदले समीकरण, एकमात्र विधायक के साथ पार्टी की पश्चिम बंगाल विधानसभा में हो गई वापसी | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button