.

कोर्ट परिसर में दंपति के बीच जमकर चले जूते-चप्पल, सोशल मीडिया पर VIDEO हो रहा वायरल | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

लखनऊ | [उत्तर प्रदेश बुलेटिन] | जिला जज कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर मीडिएशन केंद्र गए दंपति में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर जूते-चप्पल चले, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस व वकीलों ने शांत कराया। फिलहाल घटना को लेकर पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। मामला उरई का है।

 

कोतवाली क्षेत्र के मगरोल की भूरी देवी का पति देवकीनंदन से विवाद चल रहा है, जिसकी कोर्ट परिसर के मीडिएशन केंद्र में सुनवाई चल थी। सोमवार को तारीख थी और दंपति समेत दोनों पक्षों के लोग कोर्ट गए थे। इसी दौरान ही दंपति में झगड़ा हो गया।

 

 

बात इतनी बढ़ गई कि परिसर में ही पहले दंपति और फिर दोनों पक्षों में जूते-चप्पल चलने लगे। मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस व अन्य वकीलों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत कराया।

 

फिलहाल घटना को लेकर पत्नी भूरी देवी ने पति व उसके पक्ष के लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर जूते चप्पल चलाते दिख रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें:

कटनी में 300 किलोग्राम सोने की लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, कीमत जान हैरान हो जाएंगे आप | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 

उत्तर प्रदेश की अगली सरकार तय करेंगी ये 36 सीटें? मोदी के गढ़ में जो जीता वही सिकंदर l ऑनलाइन बुलेटिन
READ

Related Articles

Back to top button