.

ताव देकर चर्चा में आईं इस महिला की मूछें देखकर चौंक जाते हैं लोग taav dekar charcha mein aaeen is mahila kee moochhen dekhakar chaunk jaate hain log

कन्नूर | [केरल बुलेटिन] | केरल की एक महिला इन दिनों ना सिर्फ भारतीय मीडिया बल्कि विदेशी ऑनलाइन मीडिया में भी छाई हुई है। यह महिला अपनी शानदार और नुकीली मूंछों को लेकर चर्चा में हैं। इस महिला ने कई स्टीरियोटाइप को तोड़ने का काम किया है।

 

महिला की मूंछे देखकर लग रहा है कि यह किसी पुरुष की मूंछें हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। फिलहाल महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

पहले लोग बनाते थे मजाक

 

दरअसल, यह महिला केरल के कन्नूर जिले की रहने वाली है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 35 वर्षीय इस महिला का नाम शायजा है। शायजा की मूंछे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहले बहुत से लोग उनका मजाक भी बनाते थे लेकिन शायजा को इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। शायजा को मूंछें रखना पसंद है।

 

खुद को इसी तरह से अपना लिया है

 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उनके अपर लिप्स पर बाल की ग्रोथ काफी ज्यादा है। इसके अलावा उनकी भौं और अन्य फेशियल हेयर्स भी तेजी से उगते हैं। धीरे-धीरे शायजा ने खुद को इसी तरह से अपना लिया है और अब वो बालों को साफ नहीं करतीं। हालांकि इसके लिए उन्हें काफी ताने सुनने पड़े। लोग उनसे यह जरूर पूछते हैं कि आखिर वह अपने बालों को साफ क्यों नहीं करती हैं।

 

शायजा का कहना है कि पहले वो अपने फेशियल हेयर्स को हमेशा साफ करवाती थीं लेकिन करीब 5 साल पहले उन्हें लगा कि अब उन्हें बालों को साफ करने की जरूरत नहीं है। उनके बाल ज्यादा घने होने लगे तो शायजा ने बालों को साफ करना पूरी तरह बंद कर दिया। और अब उन्हें अपने बाल पसंद हैं, वो खुद को इसी तरह से अपना चुकी हैं।

 

कई अन्य समस्याओं से जूझ चुकी हैं

 

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि शायजा कई सालों तक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझी हैं। बीते 10 वर्षों में उनकी 6 सर्जरी हुई है, एक में उनके ब्रेस्ट से गांठें हटाई गईं, तो दूसरे में उनके गर्भाशय से ट्यूमर निकाला गया। 5 साल पहले उनकी आखिरी सर्जरी हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय को हटाने) की हुई है। कई स्वास्थ्य समस्याओं से बाहर आने से शायजा मजबूत ही हुई हैं।

 

 

 

 

People are shocked to see the mustache of this woman who came into the limelight

 

 

Kannur | [Kerala Bulletin] | These days a woman from Kerala has dominated not only the Indian media but also the foreign online media. This woman is in discussion about her magnificent and pointed mustache. This woman has done the work of breaking many stereotypes.

 

Seeing the mustache of a woman, it seems that it is a mustache of a man, but it is not so. At present, pictures of the woman are going viral on social media.

 

 Earlier people used to make jokes

 

Actually, this woman is a resident of Kannur district of Kerala. According to a BBC report, the name of this 35-year-old woman is Shayza. Shayza’s mustache remains a topic of discussion on social media these days. Earlier many people used to make fun of her but Shayza does not care what people say. Shayza likes to have a mustache.

 

 have adopted themselves as

 

It has also been told in the report that the growth of hair on his upper lip is very high. Apart from this, their eyebrows and other facial hair also grow rapidly. Gradually Shayza has adopted herself in this way and now she does not clean the hair. However, for this he had to listen to a lot of taunts. People definitely ask her why she doesn’t clean her hair.

 

Shayja says that earlier she always used to get her facial hair cleaned but about 5 years ago she felt that now she does not need to clean her hair. When his hair started getting thicker, Shayza stopped cleaning the hair completely. And now she loves her hair, she has adopted herself that way.

 

 faced many other problems

 

The report also mentions that Shayza has been battling health problems for many years. In the last 10 years, she has had 6 surgeries, one in which lumps were removed from her breast, and in the other a tumor was removed from her uterus. Her last surgery was hysterectomy (removal of uterus) 5 years ago. Shayza has become stronger by coming out from many health problems.

 

 

 

एक ऐसी भी है प्रथम नागरिक !! ek aisee bhee hai pratham naagarik !!

 

 

 

 


Back to top button